डिलीवरी के बाद खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू, सेहत रहेगी दुरुस्त

डिलीवरी के बाद, मां और बच्चे का खास ख्याल रखा जाना बहुत जरूरी होता है। पीढ़ियों से घरों में डिलीवरी के बाद नई मां को कई तरह की घरेलू चीजें दी जाती हैं, जो सेहत को दुरुस्त करती हैं।

 
healthy laddu for new mothers post delivery
healthy laddu for new mothers post delivery

मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का एक खूबसूरत पड़ाव होता है। एक नन्ही सी जान को दुनिया में लाना आसान काम नहीं है। इसलिए, इसे महिला के लिए नया जन्म माना जाता है। किसी भी महिला को प्रेग्नेंसी में और डिलीवरी के बाद खास देखभाल की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद नई मां के शरीर को सही ताकत की बहुत जरूरत होती है। साथ ही, कुछ वक्त बाद अतिरिक्त वजन को कम करने की कोशिश भी शुरू की जाती है। यही कारण है कि पीढ़ियों से घरों में डिलीवरी के बाद नई मां को कई तरह की घरेलू चीजें दी जाती हैं, जो सेहत को दुरुस्त करती हैं। दादी-नानी के कई ऐसे नुस्खे हैं, जो जच्चा-बच्चा की सेहत का ख्याल रखते हैं। इन घरेलू नुस्खों में कई तरह के लड्डू और कई मसालों का पानी शामिल है। आज 'दिल से इंडियन' में हम आपको एक ऐसे ही लड्डू के बारे में बता रहे हैं, जो नई मां को डिलीवरी के बाद जरूर खाना चाहिए। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।

डिलीवरी के बाद नई मां को खाना चाहिए अजवाइन, गोंद और गुड़ का लड्डू

laddu for new moms

  • अजवाइन में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह डिलीवरी के बाद वजन कम करने और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है।
  • इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और फाइबर काफी मात्रा में होता है। यह नई मां और बच्चे के लिए फायदेमंद हैं।
  • यह लड्डू शरीर को ताकत देता है और इससे पेट भी आसानी से साफ होता है।
  • अजवाइन, गोंद और गुड़ का यह लड्डू शरीर में खून की कमी भी दूर करता है।
  • इससे नई मां की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इस लड्डू की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को अंदर से ताकत देता है।
  • इससे ब्रेस्टफीडिंग में भी फायदा होता है।

कैसे तैयार करें अजवाइन और गुड़ का लड्डू?

ajwain watwer ipost delivery

सामग्री

  • अजवाइन- 1 बड़ा कटोरा पिसी हुई
  • गेहूं का आटा- 1/2 बड़ा कटोरा
  • गोंद- चौथाई कटोरा
  • नारियल- 1 सूखा घिसा हुआ
  • गुड़- आधा कटोरा
  • घी- जरूरत के अनुसार

विधि

  • सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
  • अब इसमें गोंद डालकर भून लें।
  • भुनने के बाद इसे तुरंत पीस लें।
  • अब कढ़ाई में और घी डालें और इसमें आटे को भून लें।
  • जब आटा अच्छे से भुन जाए तो इसमें नारियल और अजवाइन का पाउडर मिला लें।
  • गुड़ को पिघलाकर इसमें मिलाएं।
  • आप गुड़ की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकती हैं।
  • अब इस मिक्चर के अच्छे से लड्डू बना लें।
  • रोज एक लड्डू दूध के साथ लें।

नोट- वैसे तो यह लड्डू नई मां के लिए पूरी तरह सही है। लेकिन, फिर भी, इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू

डिलीवरी के बाद महिलाओं को इस लड्डू को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे कई दिक्कतों में आराम मिलता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP