डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय

पेट में बनने वाली गैस, अपच और ब्लोटिंग अगर आपको भी परेशान कर रही हैं, तो एक्सपर्ट की बताई इस चाय को पिएं। आपके किचेन में मौजूद चीजों से बनने वाली यह चाय डाइजेशन को सुधारती है।

What home remedy is good for bloated stomach ginger and acidity

What can I take for indigestion and bloating: पेट से जुड़ी दिक्कतें आपकी ओवरऑल हेल्थ पर असर डालती हैं। खाना सही से न पचने की वजह से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है। जब खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है, तो इससे शरीर को एनर्जी नहीं मिलती है और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो जाती है। खराब गट हेल्थ का असर फिजिकल ही नहीं, मेंटल हेल्थ पर भी होता है। गट को हेल्दी रहने के लिए कुछ खास मसाले, हर्ब्स और घरेलू चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको किचेन में मौजूद चीजों से बनने वाली एक ऐसी ही चाय के बारे में बता रहे हैं, जो डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर कर सकती है यह चाय (What Tea helps with Bloating and Indigestion)

coriander seeds tea for digestion

  • धनिये के बीज, अदरक और नींबू से बनने वाली यह चाय पेट से जुड़ी सारी परेशानियों को दूर कर सकती है।
  • यह चाय एसिडिटी को कम करती है और आंतों को साफ करती है।
  • इसे पीने से शरीर में वॉटर रिटेंशन कम होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  • जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह चाय फायदेमंद है।
  • धनिये के बीज से पेट में बाइल एसिड बनता है। यह डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • धनिये के बीज डाइट में शामिल करने से डाइजेस्टिव जूस का बनना बढ़ता है और इससे लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
  • जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उनके लिए भी यह चाय अच्छी है।
  • एसिडिटी, गैस और कब्ज को दूर करने में अदरक कारगर है।
  • यह डाइजेस्टिव फायर को बढ़ाती है और खाने को तोड़ने में मदद करती है।
  • नींबू में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।
  • नींबू का बहुत अधिक सेवन पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

गट को हेल्दी रखने के लिए धनिये और अदरक की चाय

ginger for indigestion

सामग्री

  • धनिये के बीजों का पाउडर- 1/4 टीस्पून
  • अदरक (घिसा हुआ)- आधा इंच
  • पानी- 200 मि.ली.
  • नींबू- आधा
  • सेंधा नमक- 1 चुटकी

विधि

  • धनिये के बीजों और घिसी हुई अदरक को पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे कप में निकाल लें।
  • इसमें सेंधा नमक मिलाएं।
  • इसे कुछ देर छोड़ दें।
  • गुनगुना रह जाने पर इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे खाने से पहले पिएं।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक चाय, पेट दर्द और गैस समेत 10 बीमारियां होंगी दूर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP