गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू

आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को गर्मी के मौसम में कुछ चीजें खाने और कुछ न खाने की सलाह देते देखा होगा। सर्दियों में भी दादी-नानी कभी लड्डू तो कभी कुछ और चीजें बनाकर, मौसम से लड़ने की ताकत देती हैं। इसी तरह, आम जिंदगी में होने वाली छोटी-बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए भी कई घरेलू नुस्खे हमारे घरों में पीढ़ियों से आजमाए जाते रहे हैं। गर्मी के मौसम में अक्सर, थकान, कमजोरी और हीट वेव की वजह से चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए, आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। बस नानी मां के बताए इस खास लड्डू को खाना है। आज 'दिल से इंडियन' में आपको बताते हैं, मखाने और नारियल से बनने वाले इस खास लड्डू के बारे में, जो गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए खाएं नारियल और मखाने का लड्डू

- मखाने में फाइबर अधिक होता है। यह गर्मियों में कब्ज दूर करता है और पाचन दुरुस्त करता है।
- मखाने की तासीर ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स होते हैं।
- इससे शरीर को ठंडक और ताकत मिलती है। साथ ही, वजन भी कम होता है।
- भीगे हुए काजू और बादाम गर्मी के मौसम में भी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं, जिससे कमजोरी दूर होती है।
- नारियल की तासीर भी ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडक देता है। इससे पेट की गर्मी भी दूर होती है।
- नारियल, खून की कमी को दूर करता है, जो कमजोरी का एक मुख्य कारण है।
- खजूर, कब्ज दूर करने और शरीर को ताकत देने के लिए फायदेमंद है।
कैसे तैयार करें मखाने, मगज और नारियल का लड्डू?

सामग्री
- नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 100 ग्राम
- मखाने- 50 ग्राम
- काजू- चौथाई कप
- बादाम- चौथाई कप
- गेहूं का आटा- 200 ग्राम
- मगज- 10 ग्राम
- खसखस-20 ग्राम
- खजूर- 8-10
विधि
- कढ़ाई में घी गर्म करें।
- घी में आटे को भून लें।
- अब सभी मेवों को बारीक पीस लें।
- आपको मेवो को भिगोकर उन्हें पीसना है।
- उनके छिलके को निकाल दें जिससे उनकी तासीर गर्म न रहे।
- आटा भुनने के बाद उसमें सभी मेवे और नारियल मिला दें।
- बीज निकालने के बाद खजूर को पीस लें और उसका पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को गुनगुने मिक्चर में मिलाएं और इसके लड्डू बना लें।
- इसे रोज 1 खाएं।
यह भी पढ़ें- दिन भर महसूस होती है कमजोरी और थकान? रोज सुबह करें ये 2 योगासन
कमजोरी और शरीर की गर्मी दूर करने के लिए, नानी मां के इस लड्डू को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- पेट में नहीं होगी गर्मी, समर में खाएं ये हेल्दी फ्रूट्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।