herzindagi
symptoms of iron deficiency

Iron Deficiency Anemia: खून की कमी को दूर करने के लिए रोज भिगोकर खाएं यह बीज

महिलाओं में आयरन की कमी बहुत आम है। इसके लक्षणों में स्किन का पीला पड़ना, कमजोरी और थकान महसूस होना व चक्कर आना शामिल है। इसे दूर करने के लिए कुछ सीड्स और नट्स कारगर हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-27, 17:22 IST

महिलाओं में आयरन की कमी बहुत आम है। हालांकि, इसके लक्षणों को ज्यादातर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन आपको बता दें कि आयरन की कमी के लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए और इसे दूर करने के लिए डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। हमारे शरीर को सही तरह के फंक्शन करने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स जरूरी होते हैं। इनकी कमी होने पर बॉडी का फंक्शन प्रभावित होता है। आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह खून में ऑक्सीजन को ले जाने के लिए जरूरी प्रोटीन हीमोग्लोबिन के सही तरह से काम करने के लिए जरूरी है। शरीर में आयरन की कमी से ऑक्सीजन की सप्लाई पर असर होता है। इसकी कमी होने पर एनीमिया नाम की बीमारी हो जाती है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए हलीम के बीज बहुत फायदेमंद हैं। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

एनीमिया को दूर करने के लिए हलीम के बीज (Does Halim Seeds increase Haemoglobin)

halim seeds for iron deficiency

  • हालिम के बीज हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। 
  • जिन महिलाओं के शरीर में खून की कमी है, उन्हें इन बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • इसमें फोलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और कैल्शियम भी अधिक होता है।
  • आयरन के शरीर में अब्जॉर्बशन में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है।
  • इन बीजों को भिगोकर अगर आप नींबू का रस मिलाकर लेती हैं, तो इससे शरीर में आयरन लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

हलीम के बीज के अन्य फायदे (Halim Seeds for Weight loss)

  • हलीम के बीजों में फाइबर और प्रोटीन होता है। ये भूख को कंट्रोल कर वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
  • कमजोरी दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी यह बीज फायदेमंद हैं।
  • कब्ज दूर ररने, कोलेस्ट्रोल को मैनेज करने भी ये बीज कारगर हैं।
  • जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या है, उन्हें इन बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • स्किन और बालों की हेल्थ के लिए भी ये बीज अच्छे माने जाते हैं।
  • इन्हें खाने से कोलेस्ट्रोल मैनेज होता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- आयरन लेवल को बढ़ाने के लिए रोज खाएं यह 1 चीज

कैसे करें हलीम के बीजों का सेवन (How to Consume Halim Seeds for Iron Deficiency)

halim seeds benefit

  • हलीम के 1 टीस्पून बीजों को रातभर 1 गिलास पानी में भिगो दें।
  • सुबह इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे खाली पेट पिएं।
  • आप हलीम के बीजों को आटे, स्मूदी या लड्डू में मिलाकर भी खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- शरीर में है आयरन की कमी? इन 4 चीजों से करें दिन की शुरुआत

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।