herzindagi
What kids Should Eat In Summer In Hindi main

गर्मियों में लू से बच्चे को बचाने के लिए स्कूल लंच बॉक्स में शामिल करें ये फूड्स, जानें एक्सपर्ट की राय

गर्मियों में तेज धूप और लू की वजह से बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में उनके स्कूल लंच बॉक्स में शामिल करें ये फूड्स&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-05-02, 17:59 IST

गर्मियों के मौसम में बच्चे अक्सर स्कूल में प्रार्थना करते समय, ग्राउंड में खेलते समय तेज धूप और गर्मी की वजह से अचानक बीमार पड़ जाते हैं। गर्मी का असर बड़ों से ज्यादा बच्चों पर पड़ता है। इस मौसम में अक्सर बच्चे लू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में सभी मां परेशान रहती हैं कि बच्चों को टिफिन में क्या दें जो खाने में टेस्टी भी हो, साथ ही न्यूट्रिशन से भरपूर हो और बच्चों को गर्मी से राहत भी मिले। इस विषय पर हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की उन्होंने बताया है कि बच्चों के लंच बॉक्स में ऐसे फूड्स देने चाहिए जिससे शरीर में फुर्ती बनी रहें। साथ ही लंच में प्रोटीन, विटामिन को शामिल करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी बनी रहे।

एक्सपर्ट ने आगे बताया है कि बच्चे अक्सर लंच नहीं खाते हैं, ज्यादातर बच्चे स्कूल से अपना लंच वापस ले आते हैं। ऐसे में हेल्दी लंच देना किसी टास्क से कम नहीं है। आज हम इस लेख में उन फूड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स में दे सकती हैं। आपके बच्चे इसे चट कर जाएंगे। आइए जानते हैं बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने और गर्मी से बचाने के लिए बेस्ट फूड्स।

तरबूज की चटनी और पनीर पराठा

summer lunch box for school kids

बच्चों को गर्मियों से बचाने के लिए आप उनके लंच बॉक्स में तरबूज की चटनी शामिल कर सकते हैं। तरबूज की खट्टी-मिट्टी चटनी बच्चों को काफी पसंद भी आएगी। साथ ही यह गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा करने में मदद करेगा। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज की चटनी बनाने के लिए आप काली मिर्च, नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पुदीना का पराठा

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए पुदीना काफी असरदार होता है। बच्चों को लू से बचाने के लिए आप पुदीना का पराठा बना सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी भला पुदीना का पराठा कैसे बन सकता है। मिंट पराठा बनाने के लिए आप पनीर का इस्तेमाल कर सकती हैं। पनीर सेहत के लिए काफी अच्छा भी माना जाता हैं वहीं बच्चों को पनीर काफी पसंद भी होता हैं। इसके अलावा आप टिफिन में पुदीने की चटनी भी दे सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

गेहूं के आटे से बना पास्ता

healthy recipes to children for school lunch

बच्चों को पास्ता बहुत पसंद होता है। ऐसे में उनके लंच बॉक्स में पास्ता दे सकते हैं। अक्सर मांओं को चिंता रहती है कि लंच में मैदा देना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, ऐसे में पास्ता क्या हेल्दी होगा। दरअसल आपको मार्केट में आसानी से गेहूं के आटे से बना पास्ता मिल जाएगा। यह पास्ता हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है। इसे बनाने के लिए आप हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। गर्मियों में हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर ठंडा बना रहता है।

रोटी रैप

बच्चे अक्सर रोटी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप रोटी और हरी सब्जियों का रैप बनाकर बच्चों के लंच में दे सकती हैं। रैप को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप म्योनीज का उपयोग कर सकती हैं इसे बच्चे आसानी से चट कर जाएंगे और आपको लंच बॉक्स खाली मिलेगा। हरी सब्जियों के लिए आप खीरा, टमाटर, प्याज समेत हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें।

दही और खीरा

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए दही काफी अच्छा होता है। बच्चों के टिफिन में आप दही पैक करके भेज सकते हैं। इससे आपके बच्चे का शरीर ठंडा रहेगा। लंच के लिए बच्चों के टिफिन में दही जरूर डालें। इसके अलावा बच्चों के टिफिन में खीरा जरूर दें। खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इससे बच्चों को धूप में चक्कर नहीं आएंगे।

इसे जरूर पढ़ेंःटिफिन में बच्चों को ये हेल्दी खाना देकर आप भी रखें उन्हें हैप्पी

सत्तू का पराठा

tasty and healthy recipes for children

गर्मियों में सत्तू शरीर को ठंडा रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। सत्तू का सेवन करने से लू भी नहीं लगती हैं। यकीन कीजिए आपके बच्चे को सत्तू का पराठा जरूर पसंद आएगा।सत्तू का पराठाबनाना बहुत ही आसान है। पराठा बनाने के लिए सत्तू लें। इस सत्तू में कच्चा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और अचार का मसाला मिलाकर पराठा बनाएं।

जूस

गर्मियों के मौसम में शरीर को पानी की काफी जरूरत होती है। पूरे दिन केवल पानी नहीं पिया जा सकता है। ऐसे में आप अपने बच्चे के लंच बॉक्स में जूस जरूर शामिल करें। जूस पीना बच्चों को काफी पसंद भी होता है साथ ही ये सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।

इसे जरूर पढ़ेंःखुल गए हैं बच्चों के स्कूल तो 20 मिनट में इन रेसिपीज से तैयार करें लंच बॉक्स

फ्राई आलू और चीज को करें अवॉयड

गर्मियों के मौसम में बच्चों को फ्राई आलू और चीज देना अवॉयड करें। डीप फ्राई फूड का सेवन करने से धूप में चक्कर आने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं आलू और चीज़ बच्चों के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

गर्मियों में बच्चों को लू से बचाने के लिए ये फूड्स काफी असरदार है। आप इन रेसिपी को घर पर आसानी से बना सकती हैं।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।