नाश्ते में कुछ अलग खाने का है मन, तो बनाएं पुदीना से लेकर मसाला पराठा

अधिकतर भारतीय घरों में लोग नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं। खासतौर से, अब जब से मौसम में थोड़ा बदलाव आने लगा है, तो चाय के साथ पराठा और भी अधिक टेस्टी लगता है। अमूमन देखने में आता है कि लोग घरों में आलू, पनीर या गोभी आदि के पराठे बनाते हैं या फिर मौसमी सब्जियों जैसे मूली, मेथी व बथुआ आदि के पराठे भी नाश्ते में बनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप अब नाश्ते में कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो पुदीना या मसाला पराठा ट्राई कर सकती हैं।
जहां मसाला पराठा बहुत ही जल्दी बन जाता है और चाय के साथ काफी अच्छा लगता है, वहीं पुदीना पराठा का टेस्ट काफी यूनिक होता है और आपके टेस्ट बड को दूसरी दुनिया में ले जाता है। आपने पुदीने की चटनी तो खाई होगी, लेकिन अगर इसका पराठा अभी तक ट्राई नहीं किया है, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन दोनों पराठो की रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं-
पुदीना पराठा

पुदीना पराठा खाने में बेहद डिलिशियस होता है और अगर आप कुछ नया टेस्ट करना चाहती हैं तो ऐसे में पुदीना पराठा बना सकती हैं।
पुदीना पराठा की सामग्री-
- 1/2 ताजे पुदीने के पत्ते
- 2 कप गेहूं का आटा या 240 ग्राम
- 2 चम्मच तेल या घी या मक्खन
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानी
- पुदीना पराठे के लिए मसाला मिश्रण
- 1 चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच सौंफ
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
पुदीना पराठा की विधि-
- सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर एक तरफ रख दें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल या 2 कप साबुत गेहूं का आटा, 2 चम्मच तेल या घी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
- अब इसमें बारीक कटे हुए ताजे पुदीने के पत्ते डालें। फिर से बहुत अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
- आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 20 से 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब बारी आती है पुदीना पराठा का मसाला तैयार करने की।
- इसके लिए, एक पैन में आधा कप ताज़े पुदीने के पत्ते डालें।
- धीमी आंच पर या लगातार चलाते हुए पुदीने की पत्तियों को भून लें।
- कुछ पुदीने के पत्ते काले हो जाएंगे, लेकिन उन्हें कुरकुरा होने तक भूनते रहें।
- पत्तों के भुन जाने और सूख जाने के बाद, निकाल कर एक तरफ रख दें।
- अब, उसी पैन में जीरा और सौंफ डालकर धीमी आंच पर आधा मिनट तक भूनें।
- इसके बाद 1 सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालें। उसके बीज हटा दें।
- जीरे की महक आने तक भूनें। अब इसे एक तरफ निकालें और ठंडा होने दें।
- अब एक ग्राइंडर जार में जीरा, सौंफ के बीज, लाल मिर्च, सूखे पुदीने के पत्ते डालकर बारीक पीस लें।
- अब इसे एक प्लेट में निकाल लें। साथ ही 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला पाउडर भी डाल दें।
- दोनों मसालों के मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
- अब बारी आती है परांठा तैयार करने की।
- इसके लिए, आटे की मीडियम साइज की लोइयां बना लीजिये।
- लोई को चकले पर रखिये और दोनों तरफ थोडा़ सा आटा छिड़ककर बड़ी पतली चपाती में बेल लें।
- चारों ओर थोड़ा सा तेल फैलाएं या ऑयल को ब्रश करें।
- अब इस पर थोड़ा सा आटा छिड़कें और तैयार किया गया मसाला मिश्रण छिड़कें।
- अब इसे कुछ इस तरह कुछ इस तरह मोड़े, जैसा कि लच्छा पराठा बनाते समय बनाते हैं।
- अब थोड़ा सा मैदा छिड़कें और लगभग 5 से 6 इंच के पराठे को बेल लें।
- अब तवे को आंच पर रखें और इस पर पराठा डाले। आंच को मीडियम हाई या हाई रखें।
- पराठे को धीमी आंच पर न भूनें, इससे वे सख्त या घने हो जाएंगे और आपको अच्छा स्वाद नहीं मिलेगा।
- जब यह एक तरफ से सिक जाए तो इसे स्पैचुला या चिमटे की मदद से पलट दें।
- इस तरफ थोड़ा तेल या घी फैलाएं।
- फिर से पलटें और इस तरफ भी थोड़ा तेल या घी फैलाएं।
- पराठों को अच्छी तरह से सिकने और सिकने के लिए एक दो बार पलटें।
- किनारों को स्पैटुला से दबाएं ताकि वे अच्छी तरह से पक जाएं।
- पुदीना पराठे को निकाल कर एक प्लेट या ट्रे पर रखें।
- इसे अपनी हथेलियों के बीच में क्रश कर लें, ताकि परतें अलग हो जाएं।
- पुदीना पराठा सर्व करने के लिए तैयार है।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें परफेक्ट अंडा पराठा बनाने के टिप्स और ट्रिक्स
मसाला पराठा

अगर आप जल्दी में हैं तो ऐसे में आप मसाला पराठानाश्ते में बन सकती हैं।
मसाला पराठा की सामग्री-
- 2 कप साबुत गेहूं का आटा
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा
- एक चौथाई छोटा चम्मच अजवायन
- एक चौथाई छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
- एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- पानी आटा गूंथने के लिए
- घी या तेल
मसाला पराठा की विधि-
- सबसे पहले, एक बाउल में 2 कप गेहूं का आटा डालें।
- साथ में आप सभी मसाले जीरा, अजवायन, कुटी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालें। साथ ही स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
- इसे अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल और आधा कप पानी डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं और गूंथना शुरू करें।
- अब मुलायम आटा गूंथ लें और आटे को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब आटा लेकर मध्यम आकार की लोइयां बना लें।
- अब, लोई को थोड़े से आटे से डस्ट करें और रोल करें।
- अब, एक तवा गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर पराठा रख दें।
- पराठे को मीडियम से तेज आंच पर पकने दें।
- जब एक तरफ से हल्का पक जाए, तो पराठे को पलट दें।
- इसे थोड़ा सा तेल या घी लगाकर फैलाएं।
- दूसरी तरफ आधा पक जाने पर फिर से पलटें।
- इस तरफ भी थोडा़ सा घी या तेल डालकर फैला दीजिए.
- दो बार पलटें, जब तक कि पराठा समान रूप से भुनकर पक न जाए।
- किनारों को स्पैचुला से दबाएं ताकि वे भी समान रूप से भुन जाएं और पक जाएं।
- इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लीजिये।
- आप इसे किसी भी सूखी सब्जी, आम या नींबू के अचार या ताजी दही के साथ भी सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-Utsav Recipes: काजू मखाना की स्पेशल सब्जी बनाना सीखें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- spicybuds, vegrecipesofindia, desidakaar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।