बेस्ट हैं गर्मियों के मौसम के लिए ये हेल्दी नाश्ते, दुरुस्त रहेगा पाचन तंत्र

अन्य मौसम की जगह गर्मियों के मौसम में शरीर में सबसे अधिक डिहाइड्रेशन व पाचन संबंधी समस्या रहती है। हर दस में से दो से तीन लोग इस समस्या से ज़रूर परेशान रहते हैं। ऐसे में इस मौसम में हेल्दी भोजन करना बेहद ज़रूरी है। खासतौर पर दिन की शुरुआत में ही नाश्ता हेल्दी हो तो काफी हद तक इस समस्या को दूर किया जा सकता है। वैसे गर्मियों के मौसम में बहुत किसी को अधिक खाने में भी परेशानी होती है। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि ब्रेकफ़ास्ट सही हो। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ स्वादिष्ट और सेहतमंद से भरपूर ब्रेकफ़ास्ट की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज आप बहुत कम समय में आसानी से घर पर बना सकती हैं। यक़ीनन इस रेसिपीज को घर वाले चखने के बाद खुश हो जायेंगे। तो आइये जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
ओट्स इडली बनाएं

सामग्री
ओट्स- 2 कप, दही-3 कप, सरसों के दाने-1 चम्मच, उड़द की दाल-2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, तेल-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, धनिया पत्ता-1 चम्मच, गाजर-1 कद्दूकस
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक पैन में ओट्स को डालकर भून लीजिए और भूनने के बाद मिक्सर में डालकर पाउडर बना लीजिए।
- इधर एक अन्य पैन में तेल गरम करके उसमें सरसों के दाने और उड़द की दाल को डालकर भूरा होने तक भून लीजिए।
- अब इसमें धनिया पत्ता, हरी मिर्च, गाजर और हल्दी को भी डालकर लगभग 5 मिनट पका लीजिए।
- 5 मिनट बाद इसमें ओट्स पाउडर के साथ दही को भी डालकर कुछ देर पका लीजिए।(हरी मटर की इडली)
- कुछ देर पकने के बाद इस मिश्रण को इडली के सांचे में डालें और लगभग 10 मिनट तक भाप से पकाने के बाद गैस को बंद कर लीजिए।
- तैयार है टेस्टी और हेल्दी ओट्स इडली नाश्ते में सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में खाना है कुछ हल्का तो बनाएं ये 3 डिशे
सत्तू के पराठे

सामग्री
सत्तू-2 कप, लहसुन-3 कलियां बारीक़ कटी हुई, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, धनिया पत्ता-1 चम्मच, गेहूंआटा- 150 ग्राम, नमक-स्वादानुसार, नींबू रस-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, अमचूर-पाउडर-1/2 चम्मच, अजवायन- एक चुटकी, घी-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप सत्तू में लहसुन, हरी मिर्च, नींबू रस, अमचूर पाउडर, प्याज, धनिया पत्ता, नमक और हल्का पानी डालकर अच्छे से मिश्रण तैयार कर लीजिए।
- इधर आप एक अन्य बर्तन में गेहूं के आटे को लेकर उसमें हल्का घी और हल्का नमक डालकर गूँथ लीजिए।(चुकंदर के पराठे)
- अब आप आटे की लोई बना लीजिए। लोई बनाने के बाद तैयार सत्तू के मिश्रण को लोई में भरकर अच्छे से बेल लीजिए।
- इसके बाद आप एक पैन में घी डालकर गरम करें और इस पैन में पराठे को डालें और दोनों साइड सुनहरा होने तक पका लीजिए।
इसे भी पढ़ें:एक नहीं बल्कि कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स, जानें रेसिपीज
खीरा और तरबूज की स्मूदी
सामग्री
खीरा-1 कप, तरबूज-1 कप, वनिला योगर्ट- 1/2 चम्मच, शहद-1/2 चम्मच, दूध-1 कप, चीनी पाउडर-2 चम्मच, बर्फ के टुकड़े-2
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप खीरा तरबूज को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। फिर आप दोनों को अच्छे से छिल लीजिए।
- अब आप इसे मिक्सर में डालें और कुछ देर अच्छे से पीस लीजिए।
- पीसने के बाद आप इस मिश्रण में बाकी अन्य सामग्री को भी डालकर लगभग 1-2 मिनट मिक्सर में मिक्स कर लीजिए।
- अब इसे गिलास में निकालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़े को डालकर सर्व कीजिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@bp.blogspot.com,static.punjabkesari.in)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
