डियर लेडीज! आपका शरीर कहेगा आपके शुक्रिया, अगर रोजाना खाने लगेंगी ये 5 बीज

महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाना हो, पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करना हो या फर्टिलिटी सुधारना हो, कई सीड्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। यहां हम आपको ऐसे 5 बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोज खाएंगी तो आपका शरीर आपसे शुक्रिया कहेगा।
image
image

डियर लेडीज, क्या आपको पता है कि आपके खान-पान का सीधा असर आपकी सेहत पर होता है। ज्यादातर महिलाएं इस बात को नहीं जानती हैं कि या जानकर भी अनदेखा कर देती है। लेकिन, असल में आप जो भी खाती हैं उससे आपकी सेहत और स्किन का सीधा कनेक्शन है। गलत खान-पान जहां आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करता है, बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, हार्मोन्स को इंबैलेंस करता है, वहीं सही खान-पान आपके शरीर को अंदर से मजबूती देकर आपको बीमारियों से बचाता है और चेहरे पर भी निखार लाता है। हेल्दी खाने में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको ऐसे 5 बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोजाना खाएंगी तो आपका शरीर इतना तंदरुस्त हो जाएगा कि आप हैरान हो जाएंगी। इस बारे में सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

महिलाएं रोज खाएंगी ये 5 बीज, तो शरीर अंदर से बनेगा मजबूत

  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। ये हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ये बीज डाइजेशन को सुधारने और वजन को कम करने का काम करते हैं।
  • इससे स्किन को अंदर से हाइड्रेशन मिलता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और चेहरे पर निखार आता है।
  • फ्लैक्स सीड्स, प्लांट प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं। इनसे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, स्किन और हेयर हेल्थ में सुधार होता है। ये बीज हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करने और पेट को साफ करने में मदद करते हैं।
  • कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है। इन्हें खाने में मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ये बीज शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मदद करते हैं। इनमें मौजूद जिंक के कारण इनसे इम्यूनिटी में सुधार होता है, नींद अच्छी आती है, ब्लैडर हेल्थ बेहतर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।

यह भी पढ़ें-14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?

jeera for gut health

  • जीरा केवल खाने में तड़का डालने के काम ही नहीं आता है। इससे गैस, ब्लोटिंग कम होती है, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और डाइजेशन में सुधार होता है।
  • ये बीज शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन को बढ़ाते हैं और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • तिल के बीजों में कैल्शियम होता है। ये हड्डियों को मजबूती देते हैं। इनसे थायराइड फंक्शन बेहतर होता है, स्किन में लचीलापन बना रहता है, शरीर को एनर्जी मिलती है और बीमारियों से भी बचाव होता है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को इन 5 बीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP