14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?

घी और दूध दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दोनों की अगर सही मात्रा सही समय पर लिया जाए, तो इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। सोते समय 1 टीस्पून घी को 1 गिलास दूध में मिलाकर पीने से क्या होता है, चलिए डाइटिशियन से जानते हैं।  
image

सेहतमंद रहने का असली राज सही खान-पान और लाइफस्टाइल में छिपा है। आजकल ज्यादातर लोग इस बात को समझने लगे हैं और इसलिए काफी लोग अब खान-पान से जुड़ी अच्छी आदतों को अपना रहे हैं। बाहर का खाना कम से कम खाना, फ्राइड फूड न लेना, रिफाइंड ऑयल और शुगर का कम इस्तेमाल, डिनर जल्दी करना और एक्सरसाइज करना जैसी आदतें सेहतमंद रहने में मदद कर सकती हैं और आजकल लोग इन्हें फॉलो भी कर रहे हैं। वैसे, हेल्दी रहने का राज काफी हद तक हमारी रसोई में ही छिपा है। कई मसाले, हर्ब्स और खान-पान में इस्तेमाल की जाने वाली देसी चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और सेहत को फायदा पहुंचा सकती हैं। दूध और घी इन्हीं में से एक हैं। क्या आपको पता है कि अगर 14 दिनों तक सोते समय घी वाला दूध पिया जाए, तो इससे क्या होगा। चलिए, इस बारे में डाइटिशियन से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

14 दिनों तक सोते समय घी वाला दूध पीने से क्या होता है? (What changes in body after 14 days of ghee milk?)

ghee for women health

  • अगर आप 14 दिनों तक रोजाना सोते समय घी वाला दूध पिएंगी, तो इसस कब्ज दूर होगी। घी और दूध पाचन एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ावा देते हैं। घी, मल को चिकना बनाता है और उसे बाहर आने में मदद करता है।
  • घी में ब्यूरिटिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना सोते समय घी वाला दूध पीने से आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में कमी महसूस होगी।
  • अगर आप 2 हफ्तों तक सोने से पहले घी वाला दूध पिएंगे, तो इससे नींद भी अच्छी आएगी। दूध में ट्रिप्टोफेन नामक एमीनो एसिड और दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। ये दोनों ही चीजें अच्छी नींद लाने में मदद करती हैं। इससे स्लीप साइकिल में सुधार होता है।
  • दूध में कैल्शियम होता है और घी, विटामिन-डी का अच्छा सोर्स है। रोजाना सोते समय घी वाला दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में ताकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

milk beofre bed

  • अगर आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है, तो 2 हफ्तों तक घी वाला दूध पीने से शरीर में ताकत आएगी और कमजोरी से छुटकारा मिलेगा।
  • दूध और घी दोनों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। घी वाला दूध पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। अगर आप दूध में घी मिलाकर पीती हैं, तो इससे चेहरे पर निखार आता है।
यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?


14 दिनों तक, सोते वक्त घी वाला दूध पीने से शरीर में ये बदलाव आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP