Flours for Diabetics: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 2 आटे

डायबिटीज होने पर इससे पूरी तरह निजात पाना तो मुश्किल है। लेकिन दवाईयों के साथ, डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर आप काफी हद तक इसे कंट्रोल कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-12, 17:37 IST
chickpea flour for diabetics

डायबिटीज की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। इससे पूरी तरह निजात पाना तो मुमकिन नहीं है। लेकिन खान-पान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किन चीजों से दूर रहना चाहिए, इस पर ध्यान देने की खास सलाह दी जाती है। शुगर और कार्ब्स, ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन्हें शुगर पेशेंट्स को कम खाना चाहिए। इसके अलावा, डायबिटीज पेशेंट्स के लिए, गेहूं के आटे के बजाय कुछ अन्य आटों की रोटी खना फायदेमंद होता है। यहां हम आपको ऐसे ही 2 आटों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए चने का आटा

chickpea flour for blood sugar

डायबिटीज के रोगियों के के लिए चने के आटे की रोटी खाना फायदेमंद माना जाता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें घुलनशील फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसकी रोटी खाने से आपको कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन की जरूरी मात्रा मिल जाती है। चने के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स, बाकी आटों की तुलना में काफी कम होता है और इसलिए यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अच्छा होता है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी रोकता है, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है।  

यह भी पढ़ें- शुगर लेवल को कम करते हैं ये 5 नुस्‍खे, सिर्फ 15 दिनों में दिखता है असर

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रागी का आटा

ragi flour for diabetes

रागी, जिसे फिंगल मिलेट भी कहा जाता है। इसका आटा भी ब्लड शुगर को मैनेज करने में फायदेमंद होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर, कार्ब्स के डाइजेशन को स्लो कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल मैनेज होने में मदद मिलती है। रागी में कैल्शियम, आयरन और विटामिन- डी भी अधिक मात्रा में होता है। यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसमें मौजूद एमीनो एसिड और मिनरल्स भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं।

यह भी पढ़ें- Best flour for Weight Loss: तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटे

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।