herzindagi
instant medu vada recipe with rice flour

मेदू वड़ा के बीच में छेद क्यों किया जाता है?

साउथ इंडियन फूड में इडली, डोसा और सांभर के अलावा मेदू वड़ा भी एक लोकप्रिय व्यंजन है। ऐसे में आज हम आपको मेदू वड़ा से जुड़े कुछ फैक्ट बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-05, 11:15 IST

मेदू वड़ा तो आप सभी ने खाया होगा। साउथ इंडियन डिश का लोकप्रिय हिस्सा मेदू वड़ा, खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। उड़द दाल, हरी मिर्च, बारीक कटे हुए प्याज से तैयार सॉफ्ट। मेदू वड़ा को अक्सर लोग सांभर और चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। कुरकुरे गोल-गोल मेदू वड़ा साउथ इंडियन फूड की जान है। सुबह का नाश्ता हो शाम की भूख, मेदू वड़ा खाने के लिए परफेक्ट डिश है। देखा जाए तो साउथ इंडियन लोगों का खाना इसके बिना अधूरा है। वैसे तो भारत में कई तरह के वड़ा बनाए जाते हैं, ऐसे में मेदू वड़ा की अपनी अलग पहचान है। मेदू वड़ा अपने चिकने और डोनट आकार के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मेदू वड़ा के बीच में छेद क्यों किया जाता है। यह सवाल तो आप सभी को दिमाग में आता होगा कि मेदू वड़ा के बीच में छेद क्यों होता है, इसके पीछे क्या कारण है? तो चलिए जानते हैं इस लेख में...

मेदू वड़ा के बीच में छेद क्यों होता है?

medu vada hole reason

मेदू वड़ा के बीच में छेद करने से वड़ा की सतह के क्षेत्रफल और आयतन का रेसियो बढ़ जाता है, जिससे वड़ा अंदर से अच्छे से सिक जाता है। वड़ा दो तरह के होते हैं, एक छेद वाले और एक बिना छेद वाले। दही वड़ाऔर दाल वड़ा में छेद नहीं होता है, इसे पतला बनाया जाता है। वहीं मेदू वड़ा बाकी से मोटा होता है, जिसके भीतर को ठीक से सेंकने के लिए बीच में छेद बनाया जाता है। मेदू वड़ा में छेद न किया जाए तो वह अच्छे से सिकेगा नहीं और बीच से कच्चा रह जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: सब्जियों से भरे रोल्स बनाने का कैसे आया होगा आइडिया? जानें स्प्रिंग रोल्स का रोचक इतिहास 

इसके अलावा मेदू वड़ा में छेद करने के और भी कारण है, जिसमें से एक है फूलने से रोकना। मेदू वड़ा के बीच में छेद न किया जाए तो वह फूल जाएगा, जो वड़ा के सॉफ्टनेस और स्वाद दोनों को प्रभावित करता है। इसलिए मेदू वड़ा को फूलने से रोकने के लिए बीच में छेद किया जाता है।

why medu vada has a hole

इसके अलावा मेदू वड़ा के बीच में छेद करने से उसे कड़ाही से बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। मेदू वड़ा के बीच में जब छेद किया जाता है, तो उसे अच्छे से सेंकने और पतले तार या छड़ी की मदद से आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। इसके अलावा तार पर ही कुछ देर के लिए लटका कर रखेंगे, तो वड़ा का तेल भी आसानी से छट जाएगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसे हुई बुफे सिस्टम की शुरुआत

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।