Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

जानिए कैसे हुई बुफे सिस्टम की शुरुआत

बुफे सिस्टम एक दावत की तरह होता है। इसमें कई तरह के पकवान होते हैं और आपको खुद से अपनी पसंद का खाना निकालकर खाना होता है।   
Updated:- 2024-02-07, 14:33 IST
buffet system

बुफे सिस्टम इन दिनों काफी ज्यादा चल रहा है। ज्यादातर शादियों में लोग बुफे स‍िस्‍टम ही रखते हैं। बुफे सिस्टम में खाना परोसने की जरूरत नहीं होती हैं। आपको फूड स्टॉल पर जाकर खुद से खाना निकालना होता है। सभी डिशेज को बड़े बर्तन में मेहमानों के लिए लगा दिया जाता है। खैर क्या आपने कभी सोचा है कि बुफे सिस्टम की शुरुआत कब हुई। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बुफे सिस्टम की शुरुआत कब और कैसे हुई। 

कैसे हुई बुफे सिस्टम की शुरुआत

know history of buffet system

सोलहवीं शताब्दी में नॉर्वे के शाही लोगों के लिए बुफे सिस्टम की शुरुआत की गई थी। नॉर्वे के लोगों ने ही इस खास दावत की शुरुआत की गई थी। जिसे अब बुफे कहा जाता है। इसके जरिए शाही लोगों को महंगे और खूबसूरत तरीके से खाना सजाकर लगाई जाती थी। इसके बाद पंजाब के एक व्यापारी के बेटे नानक ने गरीबों को सामूहिक भोज खिलाना शुरू किया। इसे लंगर नाम दिया गया। 

भारत में कैसे लोकप्रिय हुआ बुफे सिस्टम 

नॉर्वे के बुफे घूमते-घामते भारत आया और भारतीय शादी में अब ज्यादातर लोग बुफे सिस्टम ही रखते हैं। खासकर बिहार और यूपी जैसे राज्यों में शादी के दौरान बुफे सिस्टम ही रखा जाता है। हालांकि कई बार देखा गया है कि बुफे सिस्टम में खाने की काफी ज्यादा बर्बादी भी होती हैं। बता दें कि भारत में बुफे सिस्टम की शुरुआत पंजाब से हुई। धीरें- धीरें ये पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया। 

इसे भी पढें- जानें दिल्ली के 5 बेस्ट बुफे रेस्तरां, जहां आप जितना चाहें खा सकते हैं

अब आम है बुफे सिस्टम

history of buffet system

अब की बात करें तो कई रेस्टोरेंट भी आपको बुफे सिस्टम ऑफ़र करती हैं। इसके लिए आपको कम से कम 500 रुपये का भुगतान करना होता है। ऐसे में आप अपनी पसंद की चीज जितना भी चाहे उतना खा सकते हैं। हालांकि यह सेवा आपको रेस्टोरेंट में मुफ्त नहीं मिलती है। अगर आप किसी बड़े होटल में जाते हैं तो आपको बुफे सिस्टम के लिए 4 से 5 हजार का भुगतान भी करना हो सकता है।

इसे भी पढें- नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा आपको असली स्वाद

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।