Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रिस्‍पी और टेस्‍टी 'मेदू वड़ा'

घर पर ही अगर आप बाजार जैसा क्रिस्‍पी और टेस्‍टी मेदू वड़ा बना कर खाना चाहती हैं तो इसे बानाने की आसान रेसिपी जानें। 
Updated:- 2021-06-23, 18:43 IST
medu  vada  picture

साउथ इंडियन फूड अमूमन सभी को पसंद होता है। खासतौर पर लोग साउथ इंडियन खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं। ज्‍यादातर लोगों को इडली और मेदू वड़ा सांभर बहुत पसंद होता है। इडली तो घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है, मगर बात जब मेदू वड़ा की होती है तो कई लोग इसे बनाने का प्रॉसेस नहीं जानते हैं तो कई लोगों को इसे बनाना कठिन लगता है। लेकिन मेदू वड़ा बनाना कठिन नहीं है। आप कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करके इसे घर पर ही बना सकती हैं।

मेदू वड़ा Recipe Card

घर पर मेदू वड़ा बनाने के लिए इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 30 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 कप धुली उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्‍मच अदरक बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्‍मच धनिया पत्‍ती बरीक कटी हुई
  • 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/4 छोटा चम्‍मच काली मिर्च पाउडर
  • चुटकी भर हींग
  • नमक स्‍वादानुसार
  • तलने के लिए तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले उड़द की दाल को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो लें। दाल के फूलने पर उसे साफ पानी से वॉश करें।

  2. Step 2:

    अब दाल में काली मिर्च, हींग और नमक डालें। इस मिश्रण को मिक्‍सर ग्राइंडर में पीस लें और एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार करें।

  3. Step 3:

    अब आप इस पेस्‍ट में हरी मिर्च, धनिया पत्‍ती और बारीक कटी हुई अदरक डालें। साथ ही पेस्‍ट को अच्‍छे से फेंट लें।

  4. Step 4:

    अब कढ़ाई में तेल गरम करें और वड़े बनाएं। आसानी से वड़े तैयार करने के लिए आप हाथों में प्‍लास्टिक के ग्‍लव्‍स पहने और उन पर तेल लगा लें। ऐसा करने पर वड़े बनाने में बहुत आसानी होगी।

  5. Step 5:

    वड़े को पहले तेज आंच पर और बाद में धीमी आंच पर तलें। हल्‍का भूरा होने पर वड़े को कढ़ाही से निकाल कर टिशु पेपर पर रख लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद आप गरम-गरम वड़ों को सांभर और चटनी के साथ परोस सकती हैं। यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

बाजार जैसा क्रिस्‍पी मेदू वड़ा आप घर पर कैसे बना सकती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं।

medu  vada  photo

विधि

  • सबसे पहले 5-6 घंटे के लिए आपको उड़द की दाल को पानी में भिगो कर रखना चाहिए। ऐसा करने से दाल अच्‍छी तरह से फूल जाती है और एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार करने में आसानी होती है।
  • इसके बाद भीगी उड़द की दाल का पानी निकाल लें और फिर दाल को साफ पानी से वॉश करें। इसके बाद दाल में नमक, हींग, काली मिर्च आदि डाल कर उसे पीस लें। इस बात का ध्‍यान रखें कि आपको दाल पीसते वक्‍त पानी का इस्‍तेमाल नहीं करना है। मेदू वड़ा के लिए आपको बहुत थिक पेस्‍ट चाहिए होता है।
  • पेस्‍ट के तैयार हो जाने पर आप उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्‍ती डालें और अच्‍छी तरह से घोल को फेंट लें।
  • अब कढ़ाही में तेल को गर्म करें। आप रिफाइंड ऑयल, कोकोनट ऑयल या फिर ऑलिव ऑयल में मेदु वड़ा को तल सकती हैं।
  • अगर आप पहली बार वड़ा बना रही हैं तो गरम कढ़ाही में वड़ा को डालने के लिए आपको प्‍लास्टिक के हैंड ग्लव्स पहन लेने चाहिए। इस पर आप तेल लगा कर आसानी से वड़े को शेप दे सकती हैं और धीरे से कढ़ाही में डाल भी सकती हैं।
  • आपको वड़े को पहले तेज आंच पर सेकना है और फिर आंच को धीमा करके उसे फ्राई करना है। अगर आप तेज आंच पर ही वड़े को सेकती हैं तो वड़े ऊपर से तो सिक जाते हैं, मगर अंदर से कच्‍चे रह जाते हैं।
  • जब वड़ा आपको हल्‍का भूरे रंग का नजर आने लगे तो उसे कढ़ाही से निकाल कर एक टिशु पेपर में रखें।
  • इसके बाद आप गरम-गरम मेदू वड़ा को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोस सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।