बदलते मौसम के साथ-साथ फ्रिज का भी मिजाज बदलता है। कभी फ्रीजर में बर्फ के पहाड़ जम जाते हैं, तो कभी पानी का कटोरा भी ठीक से नहीं जमता। ऐसे में हमारे लिए परेशानी पैदा हो जाती है, फ्रिज कूलिंग करना ही बंद कर देता है। इसकी वजह से दूध फटने लगता है या सब्जियां सड़ने लगती हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है, तो अब वक्त आ गया है फ्रिज की सेटिंग्स को चेंज करने का।
आप मानसून के हिसाब से फ्रिज की सेटिंग को बदलें। इसके लिए यह लेख आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि हम आपको बताएंगे कि किन-किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने फ्रिज को मानसून के लिए तैयार कर सकती हैं। कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स और स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से आप नमी, चिपचिपाहट और बदबू... तीनों से छुटकारा पा सकती हैं।
मानसून में कूलिंग कम हो रही है, तो बेस्ट है फ्रिज का मोड कम कर दिया जाए। इससे ठंडक ज्यादा होगी और सामान नमी से भी बचा रहेगा।
आप 2 डिग्री से 4 डिग्री के बीच तापमान कर सकती हैं और फ्रीजर को माइनस 18 डिग्री रखा जा सकता है। इससे आपका फ्रिज बहुत ही अच्छा चलेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Storage Tips: भूलकर भी फ्रीजर में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां, भुगतने पड़ेंगे नुकसान
फ्रिज कभी ज्यादा कभी कम कूलिंग कर रहा है, तो आपको डिफ्रॉस्ट मोड ऑन कर देना चाहिए। इससे फ्रीजर सही कूलिंग करेगा। वहीं, अगर आपका फ्रिज मैनुअल डिफ्रॉस्ट है, तो हर 3-4 दिन में एक बार इसे जरूर चलाएं।
बर्फ जमा रहने से भी नमी बढ़ती है और हवा सर्कुलेट नहीं हो पाती। इसलिए कोशिश करें कि फ्रीजर में कूलिंग ज्यादा और बर्फ कम जमे।
अगर फ्रिज में चीजें रखने के बाद भी पिघल जाती हैं, तो आपको यह हैक जरूर अपनाना चाहिए। इसके लिए बेकिंग सोडा और कॉफी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसके डिब्बे को फ्रिज के अंदर रखें, क्योंकि दोनों चीजें नमी और बदबू दोनों को सोख लेती हैं। अगर आप चाहें तो खोलकर भी रख सकती हैं, बस मात्रा का ध्यान रखना है।
कई बार फ्रिज के कूलिंग न करने की वजह रबर हो सकती है। ज्यादा इस्तेमाल करने से यह ढीली हो जाती है और कूलिंग बाहर निकलने लगती है। ऐसे में आप रबर की सील बार-बार चेक करें।
अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा, तो सीलिंग रबर खराब हो सकती है। इसलिए इसे समय-समय पर साफ करें और जरूरत हो तो बदलवाएं।
इसे जरूर पढ़ें- फ्रिज से लीक होने लगा है पानी? इन छोटी-छोटी टिप्स से खुद करें ठीक...नहीं पड़ेगी मैकेनिक बुलाकर पैसे लगाने की जरूरत
छोटी-छोटी आदतें अगर समय पर बदली जाएं, तो नमी, बदबू और जल्दी खराब होने वाले खाने से आप बच सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।