Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

फ्रीजर में जम रही है ज्यादा बर्फ तो इन टिप्स से करें ठीक, मिनटों में होगी परेशानी दूर

दूसरे मौसम के मुकाबले सर्दियों के मौसम में फ्रिजर में बर्फ ज्यादा जल्दी और आसानी से जमते हैं। यदि आपके भी फ्रिजर में बर्फ का पहाड़ जम रहा है, तो इन तरीकों से करें ठीक।
Updated:- 2024-01-19, 17:52 IST
how to defrost a fridge

सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में फ्रिज के साथ होने वाली सबसे आम समस्या है फ्रिजर में बार-बार बर्फ का पहाड़ बनना। न चाहते हुए भी फ्रिजर में बर्फ के पहाड़ जम जा रहे हैं। फ्रिजर में ज्यादा बर्फ जमने से हम अपने सामान फ्रिजर में नहीं रख पाते क्योंकि आधी से ज्यादा जगह बर्फ घेर लेता है। यदि टेंपरेचर कम करने के बावजूद भी फ्रिजर में बार-बार बर्फ जम रहा है, तो आज हम आपको बर्फ हटाने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे बर्फ नहीं जमेंगे साथ ही आप आसानी से बर्फ को हटा भी पाएंगे।

नमक का उपयोग करें

tips to defrost refrigerator

नमक बर्फ को तेजी से पिघलने और बर्फ नहीं जमने देने के लिए एक बेहतरीन जुगाड़ है। फ्रिजर में यदि बार-बार जरूरत से ज्यादा बर्फ जम रहा है तो आप फ्रिजर में नमक का छिड़काव करें साथ ही, नमक पानी को घोलकर फ्रिजर में स्प्रे करें। नमक छिड़कने के बाद बर्फ नहीं जमेगी और आप अपनी चीजों को आसानी से फ्रिजर में स्टोर कर सकते हैं।

कंडेनसर कॉइल को साफ करें

फ्रिज के पीछे साइड में एक कॉइल होता है, जिसे कंडेनसर कॉइल कहते हैं। कंडेनसर कॉइल की मदद से फ्रिज चाली और ठंडा होता है। जब कंडेनसर कॉइल गंदा या बर्फ से ढक जाता है तो फ्रिज ठीक से काम नहीं करता और फ्रिजर में ज्यादा बर्फ जमने लगता है। इसलिए समय समय पर इस कंडेनसर कॉइल को साफ करते हैं (फ्रिज की सफाई कैसे करें)।

डिफ्रॉस्ट ड्रेन को साफ करें

how to defrost refrigerator

फ्रिज में पानी टपकने और उसे बाहर निकलने के लिए नाली होती है, जिसे डिफ्रॉस्ट ड्रेन कहा जाता है। यदि इसमें कचड़ा या खाना फंस जाता है, तो पानी बाहर नहीं निकल पाता। बाहर पानी न निकलने के कारण ज्यादा बर्फ जमने लगता है, इसलिए डिफ्रॉस्ट ड्रेन को गर्म पानी और लकड़ी की मदद से साफ कर मलबे को हटाएं।

इसे भी पढ़ें: Refrigerator Cleaning: फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए लें इन ट्रिक्स की मदद

फ्रिजर को खाली न रखें

फ्रिजर में ज्यादा बर्फ बनने का एक कारण यह भी है कि वह खाली रहता है। अब खाली रहेगा तो बर्फ तो जमेगा ही, ऐसे में आप अपने फ्रिजर में सामान को भरकर रखें, इससे बर्फ बनने के लिए जगह न होने के कारण फ्रिजर में एक्स्ट्रा बर्फ नहीं जमता (फ्रीज को स्मेल फ्री रखने के टिप्स)।

फ्रिजर में नमी न पहुंचने दें

फ्रिजर को बार-बार खोलने से बाहर की गर्म हवा अंदर चली जाती है और ठंडी हवा के साथ मिलकर नमी में बदल जाती है। यही नमी अनचाहे बर्फ को जन्म देती है और न चाहते हुए भी हमारे फ्रिज में बर्फ जम जाती है। फ्रिजर में नमी न पहुंचे इसलिए उसे बार-बार खोलने से बचें। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये में चमक जाएगा किचन सिंक, बस फॉलो करें ये आसान हैक्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।