Benefits of Rubbing Ice on Tawa:सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए हैक्स वायरल होते रहते हैं, जो अक्सर देखने में अजीब लग सकते हैं, लेकिन उनसे हमारे मुश्किल काम काफी आसान हो जाते हैं। किचन में भी ऐसे कई काम होते हैं, जो हमें थका देते हैं या बहुत मुश्किल लगते हैं। इन्हीं मुश्किलों को आसान बनाने वाला एक नया हैक इन दिनों खूब चर्चा में है – तवे पर बर्फ रगड़ना! यह सुनकर थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह साधारण-सा नुस्खा आपके कई किचन के कामों को मिनटों में सुलझा सकता है। इस एक हैक की मदद से आपके तवे पर लगे जंग से लेकर चिकनाई तक सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह हैक आपके काफी पैसे बचा सकता है। अगर नॉन स्टिक पैन या तवा नहीं है, तो भी यह हैक आपके बहुत काम आ सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ हैक थोड़े अजीब लग सकते हैं, लेकिन इनके पीछे कई बार बहुत गहरे मतलब छिपे होते हैं।सोशल मीडिया पर मौजूद हैक्स की मदद से उन कामों को करना काफी आसान हो जाता है, जो शायद आपको नामुमकिन लगे। इसी तरह एक हैक वायरल है, तवे पर बर्फ रगड़ने वाला हैक। तवे पर बर्फ रगड़ने से आपके कई मुश्किल काम आसान हो सकते हैं। आइए जानें, तवे पर बर्फ रगड़ने से आखिर क्या होता है? तवे पर बर्फ रगड़ने के क्या फायदे हैं? तवे पर बर्फ रगड़ने वाला यह हैक आपको हैरान कर देगा।
तवे पर नहीं चिपकेगा डोसा
क्या आपका डोसा भी अक्सर तवे पर चिपक जाता है? अगर आपका डोसा भी सही नहीं बनता है, तो आपको तवे पर बर्फ रगड़ने वाला हैक ट्राई करना चाहिए। अक्सर डोसा बनाने पर बैटर तवे पर चिपक जाता है और फैलता भी नहीं है। ऐसे में एक परफेक्ट डोसा बनाने के लिए तवे को अच्छे से तेज आंच पर गरम करें। इसके बाद, ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें। जब बर्फ पिघल जाए, तो किचन टॉवल से तवे को पोंछ लें। इससे डोसा अच्छे से बनेगा।
तवे पर लगी चिकनाई होगी साफ
अगर आपके तवे पर जिद्दी चिकनाई जमा हो गई है, तो उसे साफ करने के लिए आपको तवे पर पहले गरम करना होगा। इस पर आइस क्यूब्स डालें और फिर इस पर 2-3 बूंदे शैंपू की डालें। इसे स्क्रबर से हल्का रगड़ने पर ही सारी गंदगी और चिकनाई साफ हो जाएगी।
तवे पर लगा जंग होगा दूर
अक्सर लोहे के तवे पर जंग लग जाता है। लोहे के जंग को साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसे दूर करने के लिए आप गरम तवे पर बर्फ और थोड़ा-सा सरसों का तेल डालकर रब कर सकते हैं। इसका पूरा पानी गैस पर सूखने दें। इसके बाद फिर से तवे पर तेल डालें और इसे टीश्यू पेपर से रगड़ें। इससे जंग बहुत ही आसानी से निकल जाएगा।
परफेक्ट बनेगा उत्तपम
अगर आपका उत्तपम लोहे के तवे पर चिपक जाता है, तो तवे पर पहले बर्फ का एक टुकड़ा डालकर घिसें। इसके बाद, तवे पर हल्का-सा ऑयल लगा लें। इसके बाद, जब आप उत्तपम बनाएंगे, तो वो तवे पर चिपकेगा नहीं।
नॉन-स्टिक बन जाएगा लोहे का तवा
अगर आपके पास नॉन-स्टिक तवा नहीं है, तो आप लोहे के अपने नॉर्मल तवे को भी एक नॉन-स्टिक तवे में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको बस तवे पर फुल हीट करना होगा। इस पर बर्फ के कुछ टुकड़े डाल लें। बर्फ का पानी सूखते ही आपका तवा बिल्कुल नॉन-स्टिक जैसा काम करेगा। इसके बाद, आप इस पर कुछ भी आसानी से बना सकते हैं।
यह भी देखें- लोहे के तवे का कालापन और जंग हटाने के लिए इस ट्रिक का करें इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों