Kitchen Hacks: पतले तवे पर चिपकने लगती है रोटी? इन स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से बनेंगी एकदम फूली और परफेक्ट

Kitchen Tips and Tricks: हर भारतीय घर में रोजाना गेहूं से बनी रोटियां जरूर बनती है। जिसको तवे पर बनाकर तैयार किया जाता है। मार्केट में रोटी बनाने के लिए कई तरह के तवे आते हैं। जिनको हम रोटी के अलावा डोसे और चीला बनाने के अलावा और भी कई प्रकार की डिशेज के लिए यूज करते हैं। अधिकतर घरों में एल्युमीनियम और लोहे के तवे पर ही रोटियां बनती हैं। ऐसे में आपको बाजार में हल्के और भारी दो तरह के तवे मिलते हैं। इसके अलावा कई तवे यूज करने के साथ-साथ पुराने होने लगते हैं। ऐसे में वो उनकी लेयर भी पतली होने लगती है। जिसके चलते उनपर जब हम रोटियां सेकते हैं तो वो जलने लगती हैं या फिर जल्दी पक जाने की वजह से फूलती नहीं है। ऐसे में इन पतली सतह वाले तवे पर परफेक्ट रोटी बनाना काफी मुश्किल होता है।
यदि आपके साथ भी रोटी बनाते समय इसी तरह की दिक्कत आती है तो आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप पतले और पुराने तवे पर भी परफेक्ट बिना जले फूली-फूली रोटियां बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ साधारण से टिप्स फॉलो करने होंगे जिनकी मदद से आपकी रोटियां शानदार बनेंगी। इन टिप्स को अपनाकर न तो आपकी रोटी तवे पर चिपकेंगी और न ही जलेंगी। आइए जान लेते हैं पतले तवे पर रोटी बनाने के कुछ आसान हैक्स।
नमक छिड़के
यदि आपका तवा पतला है और उसपर रोटियां बनाते समय चिपकने लगती है और जल जाती है तो उसके लिए आपको एक चम्मच नमक लेकर पूरे तवे पर फैला देना है। इसके बाद उस नमक को तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग ब्राउन नहीं हो जाए। इसके बाद आप एक सूखा कपड़े लेकर नमक को तवे से हटा दें। उसके बाद तवे पर रोटियां सेंके वो बिल्कुल न चिपकेंगी और न ही जलेंगी।
ये भी पढ़ें: Clean Iron Tawa: चिकने तवे को भी चमका देगा टूथपेस्ट वाला ये नुस्खा, कालिख से नहीं होंगे हाथ काले
प्याज रगड़ें
इसके अलावा आप रोटी बनाने से पहले तवे पर प्याज रगड़ें। इसके बाद उसे किसी कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद आप देखेंगी की तवा एकदम चिकना हो गया होगा। अब इसपर आपकी रोटियां एकदम परफेक्ट बनेंगी।
बासी ब्रेड रगड़ें
पतले तवे पर परफेक्ट रोटी बनाने के लिए बासी रोटी का यह नुस्खा भी अच्छा साबित होगा। इसके लिए आपको बासी ब्रेड लेकर उनको तवे पर रगड़ना है। इससे आपके तवे पर मौजूद सभी गंदगी और जली हुई जो भी चीज चिपकी होगी वो उसमें आ जाएगी। जिससे रोटियां एकदम फूली और बिना जले हुई बनेंगी।
आटा सही माड़ें
यदि आप पतले तवे पर रोटी बना रही हैं तो उसके लिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपका आटा न तो ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा टाइट। नार्मल गुंथे आटे से रोटियां बनाने में आपको आसानी होगी।
ज्यादा पतली न बेलें रोटी
पतले तवे पर आप रोटी कभी भी पतली नहीं बेलें। ज्यादा पतली रोटी तवे पर चिपक जाएगी और जल्दी जलने लगेगी। ऐसे में रोटी की लेयर न तो ज्यादा पतली हो और न ही ज्यादा मोटी होनी चाहिए। इसके साथ पतले तवे पर गैस की आंच मीडियम रखें।
ये भी पढ़ें: Tips to Make Soft Roti: आटा गूंथते वक्त डालें यह 1 चीज, रोटी बनेगी सॉफ्ट और मीठी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।