लोहे के तवे का कालापन और जंग हटाने के लिए इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

अब कई घरों में सब्जी से लेकर रोटी बनाने तक के लिए पैन का इस्तेमाल होने लगा है। सिंपल तले वाले पैन भी वैरायटी में आने लगे हैं, लेकिन अब भी रोटी बनाने के लिए ज्यादातर घरों में लोहे के तवे का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें रोटी बनाना कई महिलाओं को आसान लगता है।
अगर आपने ध्यान दिया हो तो एक वक्त के बाद लोहे के तवे में निशान पड़ने लगते हैं। उसमें रोटी और पराठे बनाते बनाते चिकाई जमने लगती है। चूंकि लोहे का तवा आंच पर सिकता रहता है तो उसमें एक परत जमने लगती है और कई बार नमी आदि के कारण इसमें जंग भी लगने लगता है।
कई बार तवा आसानी से साफ हो जाता है, लेकिन उसकी चमक और कालापन वैसे की वैसी ही रहती है। आप अगर अपने लोहे के तवे को साफ करना चाहें तो कैसे करेंगी? क्या आप भी बाजारों से प्रोडक्ट खरीद-खरीदकर अपने तवे को चमकाने की जुगत में रहती हैं?
आपको बता दें कि एक ऐसी ट्रिक है जिससे आप तवे का कालापन भी हटा सकेंगे, जंग भी साफ कर सकेंगी और आपका तवा एकदम नया जैसा दिखने लगेगा। यह ट्रिक है बस एक 1 की, जिसके इस्तेमाल से तवे की चिकनाई दूर हो जाएगी। चलिए आपको बताएं कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
नींबू और नमक से करें तवे की सफाई

सामग्री-
- 1 नींबू
- 1 चम्मच नमक
- गर्म पानी
क्या करें-
- अगर आपके तवे पर किसी तरह का खाना लगा है तो पहले उसे डस्टबिन में डालकर टिश्यू से साफ कर लें।
- अब तवे में नमक डालकर अच्छी तरह से फैला लें और इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद नींबू को तवे पर घिसते हुए साफ करें।
- इसके बाद गर्म पानी और नॉर्मल डिशवॉश से तवा साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें : बर्तन रखने वाले किचन कैबिनेट की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
नींबू और बेकिंग सोडा से करें तवे की सफाई
सामग्री-
- 1 नींबू
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- गर्म पानी
क्या करें-
- सबसे पहले 1 कटोरी में बेकिंग सोडा और गर्म पानी का एक गाढ़ा घोल बना लें।
- इसके बाद इस घोल को अपने गंदे तवे पर लगाकर कुछ 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब नींबू से रगड़ते हुए अपने तवे को साफ करें। आप देखेंगी कि तवे की चमक वापस आ गई है।
- तवे को उसके बाद गर्म पानी से धोकर सुखा लें।
सिर्फ नींबू से करें तवे को साफ

सामग्री-
- 1 कटा नींबू
क्या करें-
- अपने तवे को धोने से पहले उस पर अच्छी तरह से नींबू रगड़ लें।
- इसके बाद उसे नॉर्मल डिशवॉशर और स्क्रब से साफ कर धो लें।
- इससे भी आपके तवे की चिकनाई, कालापन और जंग दूर हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Kitchen Tips: डिशवॉशर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
लोहे के तवे को मेंटेन करने के टिप्स

- अगर आप एक ही तवे पर डोसा, चपाती, सब्जियां आदि बना रही हैं या गर्म करती हैं तो ऐसा न करें।
- धोने के बाद तवे पर पानी ज्यादा देर तक न रहने दें। तवे को तुरंत गर्म करें या सूखे कपड़े से पोंछ लें और फिर इस्तेमाल करें।
- अगर आपके तवे पर अक्सर जंग लगता है तो तेल की 1 ड्रॉप डालकर उसे तवे पर लगा लें। इससे जंग नहीं लगेगा।
- रोटी या पराठा बनाने से पहले और बनाने के बाद अपने तवे को अच्छी तरह डिशवॉशर से धोएं। आप आधा नींबू का टुकड़ा लेकर इसे रोज रगड़ भी सकती हैं।
- तवा जलने पर उसे खुरच-खुरच कर साफ न करें। उसे पहले ठंडा करके अच्छी तरह से साफ करें।
अगर आप भी लोहे का तवा इस्तेमाल कर रही हैं और वह इतना ही गंदा है तो उसे इस ट्रिक से साफ करें। अगर आप अपने तवे की चिकनाहट को साफ करने का दूसरा तरीका जानती हैं, तो भी हमारे साथ शेयर जरूर करें।
हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी और ट्रिक पसंद आई होगी। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। आप अपने किचन के किस गंदे बर्तन को चमकाना चाहते हैं वो भी बताएं। इसी तरह के ट्रिक्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit : Freepik, Amazon, recipe52
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।