पीतल और तांबे के बर्तन सदियों से हमारी रसोई की शोभा बढ़ाते रहे हैं। यह हमारे किचन में एलिगेंस और सुंदरता का स्पर्श भी जोड़ते हैं। हालांकि, समय के साथ, इन बर्तनों में कालापन दिखने लगता है। हवा और नमी के संपर्क में आने के कारण कॉपर और ब्रास जैसे धातु आसानी से अपनी चमक खो देते हैं। मगर इन बर्तनों को साफ करना आसान है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में इन बर्तनों को बस 1 घोल से साफ करने का तरीका बताएं। लेकिन सफाई प्रक्रिया जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि पीतल और तांबा टार्निश क्यों हो जाते हैं? दरअसल, हवा और नमी के संपर्क में आने पर दोनों धातुएं प्राकृतिक ऑक्सीकरण प्रक्रिया से गुजरती हैं। इसके कारण पेटिना नाम की एक गंदी परत बनने लगती है। यही परत आपके बर्तनों पर जम जाती है, जिससे बर्तन काले दिखने लगते हैं।
तांबे और पीतल के बर्तनों को टूथपेस्ट से साफ करना एक सरल और प्रभावी तरीका है जो दाग हटाने और उनकी चमक वापस करने में मदद कर सकता है। टूथपेस्ट में हल्के अपघर्षक पदार्थ होते हैं, जो इन धातुओं की सतहों को चमकाने में अच्छा काम कर सकते हैं। इस स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस आप बर्तनों को साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: तांबे के बर्तन को इन आसान तरीकों से करें साफ
यह विडियो भी देखें
ऐसी धातुओं पर बहुत जल्दी स्क्रैच पड़ते हैं। साथ ही केमिकल युक्त अब्रेसिव ऐसे बर्तनों को जल्दी खराब कर सकती हैं। धातु की सतहों पर खरोंच को रोकने के लिए मुलायम कपड़े, ब्रश या स्पंज का उपयोग करें।
पैच टेस्ट सिर्फ स्किन पर ही नहीं किया जाता है, बल्कि किसी भी नए बर्तन को नई चीज से साफ करते वक्त भी इसका ध्यान रखें। बर्तन के किसी छोटे-से एरिया पर नया सॉल्यूशन या घरेलू सामग्री लगाकर देख लें और सुनिश्चित करें कि यह पूरी सतह को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
सफाई के बाद, सुनिश्चित करें कि बर्तनों में जंग न लगे या नमी से वो ज्यादा खराब नो हों। हर बर्तन को पहले हवा में सूखने दें और यदि लगे तो साफ कपड़े से पोंछकर सुखाएं।
इसे भी पढ़ें: किचन के इन 3 चीजों से पीतल के बर्तन को चुटकी में कर सकते हैं साफ
सफाई के बाद पीतल और तांबे को ऑक्सीकरण से बचाने में मदद के लिए मिनरल ऑयल या क्लीयर लाह की एक पतली परत लगाई जाती है। आप भी इसे पॉलिश कर सकते हैं। यदि आपके पास कुछ भी नहीं है, तो हाथों पर थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल (ऑलिव ऑयल के किचन हैक्स) लेकर बर्तनों पर लगा लें।
भारी मैल जमने से रोकने के लिए अपने पीतल और तांबे के बर्तनों को नियमित रूप से साफ करें। उन्हें अगर इस्तेमाल नहीं भी कर रहे हैं, तो हर हफ्ते एक बार चेक कर लें। हर बार उन्हें धोने की आवश्यकता नहीं है। आप उन्हें साफ कपड़े से साफ करके भी रख सकते हैं।
अब आपके घर में भी यदि पुराने तांबे और पीतल के बर्तन रखे-रखे काले पड़ रहे हैं, तो उन्हें इस तरह से साफ करके जरूर देखें। इसके साथ आप नींबू और नमक के उपयोग से भी उन्हें साफ कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपके कोई सवाल है, तो हमें लिख भेजें। इस आर्टिकल को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।