तांबे के बर्तन को इन आसान तरीकों से करें साफ

केवल बर्तन ही नहीं घर को सजाने के लिए भी तांबे से बने शोपीस का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर घरों में तांबे की बनी मूर्तियां भी होती हैं। आज भी घरों में तांबे के बर्तन का उपयोग किया जाता है। हर चीज की चमक कुछ समय बाद खो जाती है। बर्तनों की चमक भी कम हो जाती है।
अगर आपके घर में मौजूद तांबे के बर्तनों के चमक कम हो गई है, तो उन्हें साफ और चमकदार बनाने के लिए आपको किसी महंगी क्लीनर की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों की मदद से बर्तनों को आसानी से साफ कर सकती हैं। चलिए जानते हैं तांबे के बर्तन को साफ करने के तरीके-
कॉपर क्लीनर कैसे बनाएं-

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। नहीं-नहीं आपको बाजार से क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। क्लीनर बनाने के लिए आपको आटा, नमक, डिटर्जेंट पाउडर, सफेद सिरका, नींबू का रस और पानी की जरूरत पड़ेगी।
- एक बाउल में चार चम्मच आटा डालें।
- अब इसमें 4 चम्मच नमक, 4 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर, 4 चम्मच सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाएं।
- आखिर में पानी भी डालें।
- अब सभी चीजों को मिलाएं।
- इस बात का ध्यान रखें की पेस्ट में कोई गांठ नहीं होनी चाहिए।
- अगर आपके पास नींबू नहीं है, तो आप इसकी जगह संतरे का रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं पाउडर डिटर्जेंट की जगह बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- लीजिए तैयार है आपका तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए क्लीनर।
- इस क्लीनर में एक नायलॉन स्क्रब या सॉफ्ट स्पॉन्ज डालें।
- बर्तन को साफ करने के लिए स्पॉन्ज के सॉफ्ट साइड का इस्तेमाल करें, ताकि बर्तन पर किसी प्रकार की खरोंच न लगे।
- आप चाहे, तो इन सभी चीजों को मिक्स करके लिक्विड क्लीनर बना सकती हैं। इस क्लीनर में बर्तनों को भिगोए रखें।
- आखिर में बर्तनों को साफ पानी से धो लें।
- आ पाएंगे कि इस क्लीनर की मदद से तांबे के बर्तन नए जैसे दिखने लगे हैं।
तांबे को साफ करने के लिए क्या करें?

स्नैक्स के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसके साथ सॉस सर्व की जाती है। इसका इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए भी किया जा सकता है। सॉस में एसिड पाया जाता है। एसिड दाग-धब्बों से लेकर चीजों साफ करने में मददगार है। तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए आप सॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- तांबे के बर्तन पर सॉस लगाएं।
- अब ब्रश की मदद से से पूरे बर्तन पर सॉस को फैला लें।
- आधे घंटे बाद इसे एक साफ गीले कपड़े से बर्तन को पोंछ लें।
- सॉस की मदद से तांबे का बर्तन चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: बर्तन धोने से जुड़े ये 5 हैक्स बनाएंगे आपकी जिंदगी को आसान
तांबे के बर्तन को साफ कैसे करें?

तांबे के बर्तन को घर पर भी आसानी से साफ किया जा सकता है। नींबू में एसिड पाया जाता है, जो क्लीनिंग के बेहद कम आता है। जब इन दोनों को मिक्स कर दिया जाता है, तो यह ज्यादा असरदार होता है। तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं-
- एक छोटी कटोरी में थोड़ा-सा नमक डालें।
- अब एक नींबू को दो टुकड़ों में काट लें।
- नींबू पर नमक लगाएं और बर्तन पर अच्छे से रगड़ लें।
- कुछ देर रब करने के बाद बर्तन को पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: किचन की 3 सामग्रियों से लौटेगी जले हुए बर्तनों की चमक, आप भी आजमाकर देखें
इन चीजों के उपयोग से तांबे के बर्तन को साफ कर सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।