करी पत्ता कैसे इस्तेमाल करते हैं? इन डिशेज में डालने से कई गुना बढ़ जाता है स्वाद

इसे न सिर्फ तड़का लगाने, बल्कि सब्जी या डिशेज का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। बस आपको सही जानकारी मालूम होनी चाहिए।
image

करी पत्ता का इस्तेमाल भारतीय किचन में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसे तड़का लगाने या खुशबू बढ़ाने के लिए खाने में डाला जाता है। कई राज्यों में तो करी पत्ते के बिना खाना ही नहीं बनता जैसे- दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात या कोलकाता आदि। यह भारत के वो हिस्से हैं, जहां करी पत्ते की बहुत ही वेल्यू है। बता दें करी पत्ता यह छोटा सा पत्ता ना केवल खाने में खुशबू और स्वाद लाता है, बल्कि पाचन, डायबिटीज, बालों की सेहत और इम्यून सिस्टम के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है।

इसे आयुर्वेद में भी काफी महत्व दिया गया है। कई घरों में इसे तुलसी की तरह पूजा स्थान में भी रखा जाता है क्योंकि यह एक पवित्र और औषधीय पौधा है। ऐसे में अगर आप करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ तड़का लगाने के लिए करती हैं, तो यह लेख आपके लिए क्योंकि इसका इस्तेमाल एक नहीं, बल्कि कई तरह से किया जाता है। यह लेख आपको बताएगा कि करी पत्ता किन-किन डिशेज में कैसे डाला जाए, ताकि उसका स्वाद दोगुना हो जाए और मेहनत कामयाब हो जाए।

करी पत्ता कैसे इस्तेमाल करें?

करी पत्ता एक तरह का पेड़ है, जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसके साथ राई, जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डाली जाए, तो स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इसमें से अलग ही खुशबू आती है, जिसके लिए हमें गर्म तेल या घी में इसे हल्का फ्राई करना होगा।

what is the best way to eat curry leaves

यूं करें इस्तेमाल

  • करी पत्ते का इस्तेमाल पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ आप लहसुन-अदरक, हरी मिर्च या काजू को भी पीसा जा सकता है। अगर आप खाली करी पत्ते का पेस्ट बनाएंगी तो हो सकता है आपको स्वाद पसंद न आए, इसलिए बेहतर है कि आप इसे लहसुन-अदरक के साथ मिक्स करें।
  • आप करी पत्ते को सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सुखाने के बाद इसे दाल के ऊपर या सब्जी के साथ सर्व करके खाएं, लेकिन कम मात्रा में डालें वरना स्वाद कड़वा भी हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-प्याज को पकाने से लेकर पानी डालने तक, करी बनाते वक्त ये हैक्स आएंगे काम

  • सरसों या तिल के तेल में करी पत्ता डालकर हल्की आंच पर पकाएं। इससे स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा, जिसका इस्तेमाल अचार बनाने या खाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

किन डिशेज में करें करी पत्ते का इस्तेमाल?

  • दक्षिण भारतीय डिश का दिल करी पत्ता ही है। तड़का और ग्रेवी दोनों में इसका उपयोग होता है।

Which curries use curry leaves

  • अगर आप दक्षिण भारतीय खाना बना रही हैं, तो इसका इस्तेमाल जरूर करें। इससे आप तड़का लगा सकती हैं या ग्रेवी में डालकर स्वाद को दोगुना कर सकती हैं।
  • इसका स्वाद इडली, पोहा, उपमा या सांभर में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे खुशबू बहुत ही अच्छी आएगी और रंग भी प्यारा लगेगा।
  • आप इंडियन स्टाइल स्वाद देने के लिए छोले-चावल या आटे में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्वाद में एक नया टेस्ट आएगा।
  • खिचड़ी या बिरयानी में करी पत्ते का तड़का लगा सकती हैं। करी पत्ते का तड़का बहुत ही अच्छा लगेगा, जिसके साथ आपको प्याज भी डालनी होगी।
  • आलू या दूसरी सब्जी में भी डालकर स्वाद को बढ़ाया जा सकता है। इससे न सिर्फ खुशबू बढ़ेगी, बल्कि सब्जी का निखार भी बढ़ेगा।

इसे जरूर पढ़ें-इन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है करी पाउडर, यहां जानें आसान टिप्स

  • आप दही वाली सब्जी या दही में इसे डालकर खाया जा सकता है। आप फ्रेश या सूखे हुए पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस तरह आप करी पत्ते का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP