what is cooking syrup made of

क्या होता है कुकिंग सिरप? कोरियन कुजीन में होता है ज्यादा उपयोग

कुकिंग सिरप का उपयोग आमतौर पर कॉकटेल, मॉकटेल, आइस्ड टी, कॉफी और नींबू पानी सहित विभिन्न प्रकार के बेवरेज को मीठा करने के लिए किया जाता है। इसे आप भी जानते हैं, लेकिन अलग-अलग नामों से। कोरियन कुजीन में इसका इस्तेमाल ज्यादा क्यों होता है, आइए जानें।
Editorial
Updated:- 2024-02-27, 18:31 IST

कोरियन कुजीन में कुकिंग सिरप का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। यह एक वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है, जो व्यंजन को मीठा, मॉइस्ट और फ्लेवर को एन्हांस करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग मीठे और नमकीन दोनों तरह की डिशेज में किया जाता है। इस सिरप के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों को नहीं होती है, लेकिन अगर आप कोरियन डिशेज खाते हैं या पसंद करते हैं तो आपको इसके बारे में पता जरूर होना चाहिए। चलिए आज आपको इस अद्भुत इंग्रीडिएंट के बारे में बताएं।

क्या होता है कुकिंग सिरप?

what do you mean by cooking syrup

अगर आपको लगता है कि कुकिंग सिरप आसानी से नहीं मिलता, तो आपको बता दें कि इसे आप भी बना सकते हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि शुगर सिरप है। चीनी और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे गर्म किया जाता है। यह कई रेसिपीज का बेस होता है, तो फ्लेवर को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है। 

कुछ लोग इसमें फ्लेवर जोड़ने के लिए हर्ब्स का इस्तेमाल भी करते हैं। पुदीना, तुलसी, दालचीनी, अदरक और नींबू आदि जैसी चीजों को मिलाकर इसके वेरिएशन तैयार किए जाते हैं। 

कुकिंग सिरप के उपयोग

स्वीटनेस बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में

कुकिंग सिरप का उपयोग आमतौर पर कॉकटेल, मॉकटेल, आइस्ड टी, कॉफी और नींबू पानी सहित विभिन्न प्रकार के बेवरेज को मीठा करने के लिए किया जाता है। यह ठंडे तरल पदार्थों में आसानी से घुल जाता है, जिससे पूरे बेवरेज में एक समान मिठास बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: वेजिटेबल ऑयल की बजाए कुकिंग के लिए करें इन तेलों का इस्तेमाल

बेकिंग में किया जाता उपयोग

कुकिंग सिरप का इस्तेमाल बेकिंग में भी उपयोग किया जाता है। केक, कुकीज, मफिन और पेस्ट्री आदि जैसी चीजों में यह एक प्रमुख घटक है। यह इन तैयार उत्पादों में नमी, कोमलता और मिठास जोड़ता है, जिसके कारण नरम और स्वादिष्ट बनावट बनती है।

डेजर्ट में होता है उपयोग

कुकिंग सिरप का उपयोग अक्सर मिठाइयों में भी किया जाता है। फ्रूट सलाद, पके हुए फल, शर्बत और आइसक्रीम में भी शुगर या कुकिंग सिरप इस्तेमाल किया जाता है। यह फलों की प्राकृतिक मिठास को बढ़ाता है और एक स्वादिष्ट सिरपयुक्त सॉस बनाता है।

फलों को प्रिजर्व करने के लिए होता है इस्तेमाल

cooking syrup uses

कुकिंग सिरप का उपयोग फलों को डिब्बाबंद करने या रेफ्रिजरेट करने से पहले सिरप के घोल में डुबो कर संरक्षित करने के लिए भी किया जा सकता है। कैन्ड डेजर्ट या फलों में अक्सर इसका ही इस्तेमाल होता है। यह फलों की ताजगी और स्वाद बनाए रखने के साथ-साथ उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने में भी मदद करता है।

स्वाद बढ़ाने में मदद कर सकता है

जैसा कि हमने ऊपर बताया, इसमें हर्ब्स मिलाकर अनेक फ्लेवर्स तैयार किए जा सकते हैं। कुकिंग सिरप में वनिला, लैवेंडर, गुलाब या पेपरमिंट जैसे विभिन्न स्वाद का मिश्रण किया जा सकता है। इन सिरप को फिर डेजर्ट, पैनकेक, वैफल्स और स्वीट सॉस के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

कुकिंग सिरप को कई फॉर्म्स में किया जाता है इस्तेमाल

आपने कई सारे फॉर्म्स में कुकिंग सिरप को देखा होगा। हमारे घरों में यह शुगर सिरप, मेपल और कॉर्न आदि के रूप में मौजूद होता है। चलिए आपको बताएं इसे अन्य किस नाम से जाना जाता है।

मेपल सिरप

मेपल के पेड़ों के रस से बना, मेपल सिरप अपने कॉम्प्लेक्स स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे स्नैक्स आदि में इस्तेमाल किया जाता है। पैनकेक, डेजर्ट को ग्लेज करने के लिए इसे ऊपर से डाला जाता है।

कॉर्न सिरप

cooking syrup variation

कॉर्नस्टार्च से बना एक मीठा सिरप। कॉर्न सिरप का उपयोग आमतौर पर बेकिंग, कैंडी बनाने और कई व्यंजनों में स्वीटनर के रूप में किया जाता है।

शुगर सिरप

चीनी और पानी के बराबर भागों से बना एक मूल सिरप। इसे बनाकर वर्सेटाइल स्वीटनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उपयोग कॉकटेल, डेसर्ट और फ्रूट सलाद में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: इन गलतियों की वजह से नहीं बन पाती परफेक्ट चाशनी

फ्लेवरफुल सिरप

ये सिरप कई प्रकार के फ्लेवर्स में उपलब्ध होते हैं। वनिला, कैरेमल, फ्रूट और चॉकलेट्स जैसे फ्लेवर इसमें शामिल हैं। बेवरेज में इन सिरप का इस्तेमाल काफी होता है। आप जो शेक लेते हैं, उनमें भी बेस इन्ही फ्लेवरयुक्त सिरप से तैयार किया जाता है।

कोरियाई व्यंजनों में क्यों होता है कुकिंग सिरप का ज्यादा उपयोग?

कोरियाई व्यंजन अपने अनूठे स्वाद के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कई व्यंजनों में कुकिंग सिरप का इस्तेमाल मेन इंग्रीडिएंट के रूप में किया जाता है। कोरियाई व्यंजनों में अक्सर मीठे, नमकीन, मसालेदार और तीखे स्वाद का संतुलन होता है। कुकिंग सिरप बाकी फ्लेवर पर हावी हुए बिना व्यंजनों में मिठास जोड़कर इस संतुलन को प्राप्त करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह खाने में ग्लेजिंग और कैरेमलाइजेशन देने में भी मदद करता है। मीट और सब्जियों में चमक लागने के लिए इसका उपयोग ज्यादा किया जाता है। बुल्गोगी, दाक गल्बी और त्तोबोक्की जैसी डिशेज में यह मेन इंग्रीडिएंट होता है।

कोरियन कुजीन में ही नहीं, हम भी इसका इस्तेमाल कई चीजों में करते हैं। इसका स्वाद को बढ़ाने की क्षमता, इसे एक लोकप्रिय इंग्रीडिएंट बनाती है। 

 

आपने किसी कुजीन में इसका खास उपयोग किया हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।