वेजिटेबल ऑयल की बजाए कुकिंग के लिए करें इन तेलों का इस्तेमाल

आज के समय में लोग अपने स्वाद, स्वास्थ्य, ब्रांड और क्वालिटी के हिसाब से तेल खरीदते हैं। ऐसे में बहुत से लोग कुकिंग के लिए वेजिटेबल ऑयल या वनस्पति तेल का इस्तेमाल करते हैं। ये बात भी कुकिंग में लागू होती है कि आप एक ही प्रकार के तेल से सभी प्रकार के डिशेज और व्यंजन नहीं बना सकते हैं। इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि घरों में तेल खत्म हो जाता है तब आप क्या करते हैं? बहुत से लोग पड़ोसी के घर से मांग लाते हैं, नहीं तो बाजार से खरीद लेते हैं। यदि आपके पास ये दोनों ही विकल्प नहीं हैं तो आप अपने घर में मौजूद इन दूसरे तेलों का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको वनस्पति तेल के कुछ विकल्प बताएंगे जिसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल का तेल

नारियल के फल से निकाला गया यह तेल ब्यूटी से लेकर कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। विकल्प के रूप में आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाना पकाने के लिए फ्रेश नारियल तेल का ही इस्तेमाल करें, कई बार ऐसा होता है कि तेल ज्यादा पुराने होने के कारण स्मेल करने लगते हैं।
मूंगफली का तेल

खाना पकाने के लिए घरों में मूंगफली के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में वनस्पति तेल की अनुपस्थिति में मूंगफली (मूंगफली की चटनी) के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मूंगफली के तेल का आप डीप फ्राई करने के साथ-साथ और भी चीजों के लिए उपयोग कर सकते हैं। मूंगफली का तेल पके हुए मूंगफली के बीज से निकाला जाता है।
इसे भी पढ़ें- Taste Atlas: लोकल फूड के लिए बेस्ट हैं भारत के ये दो शहर, जारी हुई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट
घी

भारत में आज भी घी का इस्तेमाल तड़का लगाने, किसी डिश को डीप फ्राई करने और सेंकने के लिए किया जाता है। मक्खन को पका कर घी (घी निकालने की विधि) निकाला जाता है। बहुत से घरों में मलाई को स्टोर कर घी तैयार किया जाता है। खाना बनाने के लिए और उसमें अनोखा स्वाद लाने के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। आपके घर में कभी तेल खत्म हो जाए या खाने में अनोखा स्वाद चाहते हैं तो घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सरसों तेल का

वेजिटेबल ऑयल के बदले आप सरसों के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। आपको आसानी से ये आपके किचन में मिल जाएगा। साथ ही इससे बने हुए सब्जी और अन्य डिशेज में सौंधी सी खुशबू आती है। सरसों के बीज से इस तेल को बनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- बचे हुए अचार के तेल और मसालों को ऐसे कर सकते हैं रियूज
ये रहे कुछ विकल्प जिसे आप वेजिटेबल ऑयल की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऑप्शन के अलावा आप कौन से तेल का उपयोग करते हैं, हमें कमेंट कर बताएं। यदि यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।