Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

क्या है मेपल सिरप और इसके फायदे, आप भी जानें

इस लेख में मेपल सिरप के फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं।
Updated:- 2021-08-06, 13:40 IST
health benefits maple syrup

अक्सर हम और आप भोजन में उन्हीं चीजों को शामिल करते हैं जिसके बारे में जानते हो या फिर कभी टेस्ट किया हो। लेकिन, इसके अलावा भी हमारे आसपास ऐसे कई खाद्य पदार्थ मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है मेपल सिरप। शायद, आपने इससे पहले इसका नाम नहीं सुना हो लेकिन, हम आपको बता दें कि यह सिरप खाने का जयका बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी गुणकारी साबित हो सकता है।

आपको यह भी बता दें कि शहद का इसे दूसरा रूप भी बोला जाता है। इस लेख में हम आपको मेपल सिरप के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इन फायदों को जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

पाचन शक्ति के लिए सही

know maple syrup health benefits

बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल हर कोई पाचन शक्ति की समस्या से परेशान रहता है। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल हैं। अधिक तला हुआ भोजन, अधिक फ़ास्ट और नियमित समय पर भोजन न करना आदि कई कारण हो सकते हैं पाचन शक्ति ख़राब होने के। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहती हैं, तो मेपल सिरप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड के गुण होते हैं, जो पाचन शक्ति को बेहतर करने और आंत को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:अजवाइन ही नहीं पत्तों में भी छिपा है गुणों का खजाना, जानें इसके फायदे

सूजन की समस्या में फायदेमंद

maple syrup benefits

आज के समय में सूजन की परेशानी एक आम बात है। पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी इस समस्या से परेशान रहती है। यह परेशानी किसी भी उम्र के महिला में देखी जा सकती है। सर्द-गर्म आदि किसी भी मौसम में सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से हमेशा परेशान रहती हैं, तो मेपल सिरप आपकी मदद कर सकता है। मेपल सिरप में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण इस परेशानी में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मेपल सिरप में मौजूद पौष्टिक तत्व

maple syrup health benefits tips

मेपल सिरप एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों का भंडार है। मेपल सिरप को प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, मिनरल आदि कई गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके अलावा विटामिन बी-6 के लिए भी बेस्ट आहार जाना जाता है मेपल सिरप को। इसमें मौजूद आयरन के गुण एमिनिया की शिकायत को दूर करने में भी हेल्प कर सकते हैं। हालांकि, इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है।

इसे भी पढ़ें:नींबू ही नहीं बल्कि छिलके भी होते हैं सेहत से भरपूर, जानें फायदे

कैसे करें भोजन में शामिल?

about maple syrup health benefits

मेपल सिरप का इस्तेमाल भोजन में कई तरीके से कर सकते हैं। अगर आप फ्रूट सलाद बना रही है तो आप उसमें शामिल कर सकती हैं। पैन केक, आइसक्रीम या फिर पॉपकॉर्न या फ्रेंच टोस्ट बना रही है, तो उसमें भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। पुडिंग या कूकीज बनाने में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। जूस में भी इसे मिक्स कर सकती हैं। इसके अलावा बटर या कस्टर्ड में मिलाकर भी भोजन में शामिल कर सकती हैं।

हालांकि, मेपल सिरप के और भी कई सारे फायदों के लिए आपको एक बार डॉक्टर से भी ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।