Most Dangerous Mushroom: ये हैं दुनिया के सबसे जहरीले मशरूम, इनका सेवन हो सकता है जानलेवा साबित

Most dangerous mushroom in the world: आपको भी मशरूम की सब्जी खाना बहुत पसंद है? अगर हां तो आज आपको दुनिया के सबसे खतरनाक मशरूम के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको खाने पर आपकी जान भी जा सकती है।
deadly mushrooms

मशरूम की सब्जी अधिकतर लोगों को बेहद पसंद होती है। मशरूम में कई प्रकार के पोषक-तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर हम आपसे कहें की यही आपकी मनपसंद सब्जी आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। जी हां पूरे विश्व में मशरूम की एक नहीं बल्कि 80-90 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से बहुत सारी ऐसी होती हैं, जिनको खाने के बाद आपकी जान जाने के साथ तबीयत भी खराब हो सकती है। साधारण मशरूम की तरह दिखने वाले यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे मशरूम के नाम बताने जा रहे हैं। जिनका गलती से भी आपको सेवन नहीं करना है। यह सभी दुनिया के सबसे जहरीले मशरूम की श्रेणी में आते हैं।

दुनिया के सबसे जहरीले मशरूम (World's Most Dangerous Mashroom)

1 डेथ कैप मशरूम (Death Cap)

यूरोप में पाया जाना वाला डेथ कैप मशरूम दुनिया की सबसे खतरनाक मशरूम की प्रजाति है। यह बहुत ही ज्यादा जहरीला होता है। अगर इस मशरूम को गलती से भी किसी व्यक्ति ने खा लिया तो उसकी कुछ घंटों के अंदर जान भी जा सकती है। इस मशरूम में अमैटॉक्सिन (Amatoxin) नामक जहर पाया जाता है, जो इंसान के लिवर और किडनी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। इसको खाने के बाद व्यक्ति को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर जैसे परेशानी होने लगती है। इस मशरूम का रंग हल्का ग्रे और व्हाइट मिक्स होता है।

Death Cap mashroom

2 गैलेरना मार्जिनाटा मशरूम (Galerina Marginata)

यह भी बेहद जहरीले मशरूम की श्रेणी में आता है। इसको फ्यूनरल बेल, डेडली गलैरिना और ऑटम स्कॉलकैप जैसे अन्य नाम से भी जाना जाता है। यह हनी मशरूम से काफी मिलता-जुलता होता है। आमतौर पर सड़े-गले लकड़ी के टुकड़ों, पेड़ों के तनों या गिरी हुई लकड़ियों पर उगने लगता है। यह मशरूम पीले और सुनहरे रंग का होता है। यह नार्थ और ऑस्ट्रेलिया के कई क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे सेवन से सीधे किडनी को नुकसान होता है। इस मशरूम को खाने के करीब 6 से 12 घंटे के भीतर इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। इसका जहर धीरे-धीरे शरीर में फैलता है।

ये भी पढ़ें: क्या वाकई मिस्र से आया है नींबू पानी? जानें क्या है इस देसी ड्रिंक की दिलचस्प कहानी

galerina marginata mashroom

3 डिस्ट्रॉइंग एंजल्स (Destoying Angels)

जैसा इस मशरूम का नाम है वैसा ही यह दिखने में काफी सुंदर लगता है। इसका रंग सफेद होता है। इसको भी दुनिया के सबसे जहरीले मशरूम में गिना जाता है। डेथ कैप की तरह इस मशरूम को खाने से उल्टी, दस्त, चक्कर और सिर चकराने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। यह आपके शरीर में प्रोटीन निर्माण को रोक देता है। जिसके कारण शरीर की कोशिकाएं मरने लगती हैं। ऐसे मशरूम घास के मैदानों, जंगलों या बगीचे में उगते हैं।

ये भी पढ़ें: मशरूम की महक को हटाने के लिए ये ट्रिक्स आएंगे काम, आप भी आजमाकर देखें

Destoying Angels

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP