मशरूम घी रोस्ट बनाकर करें बच्चों को सरप्राइज, मिनटों में खत्म हो जाएगी डिश

कई लोग दक्षिण भारत कुजीन के नाम पर सिर्फ डोसा और इडली का नाम लेते हैं। मगर अलग-अलग क्षेत्रों में काफी मजेदार और लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं। आंध्र कुजीन टैंगी तीखा और चटपटा स्वाद आपको मिलेगा।
तेलंगाना कुजीन में ज्वार और बाजरे का उपयोग ज्यादा मिलेगा। तमिल नाडु तो इडली, डोसा और अपनी तरह-तरह की चटनी के लिए लोकप्रिय है ही। कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप जैसे क्षेत्र अपने मलाबार स्वाद के लिए जाने जाते हैं।
मैंगलोरियन मशरूम घी रोस्ट Recipe Card
मटन घी रोस्ट आपने खाया होगा। आज इसका शाकाहारी वर्जन बनाना सीखें।
Ingredients
- 250 ग्राम बटन मशरूम
- 2 बड़े चम्मच घी
- 4-5 करी पत्ता
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- मसाला पेस्ट बनाने के लिए: 3-4 कश्मीरी सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच मेथीदाना
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 5 लहसुन की कलियां
- 1 बड़ा चम्मच इमली का पल्प
- 8-10 काजू
Step
- Step 1:
मसाला पेस्ट बनाने के लिए इमली और काजू को छोड़कर बाकी मसाले ड्राई रोस्ट करें। मसाले ठंडा करें और इसमें इमली और काजू डालकर ब्लेंड कर लें।
- Step 2:
अब मशरूम को साफ करके काट लें। उसमें नमक और पेस्ट डालकर मैरीनेट करनें।
- Step 3:
पैन में घी डालकर गर्म करें। इसमें करी पत्ता डालकर चटकने दें।
- Step 4:
अब इसमें पहले मशरूम और फिर मसाला पेस्ट डालकर भून लें।
- Step 5:
स्वादानुसार नमक और बाकी मसाले डालकर मिक्स करें। आखिर में नींबू का रस और धनिया पत्ता डालकर गार्निश करें।
इन राज्यों में कई क्षेत्रीय सब-टाइप व्यंजन भी हैं जिन्हें लोग कम जानते हैं। इन रीजनल कुजीन में उडुपी, चेट्टीनाड, हैदराबादी, मैंगलोरियन, आदि कुजीन शामिल हैं।
हम आज आपको साउथ इंडियन रेसिपी ही बताएंगे, लेकिन यह सब-रीजनल रेसिपी है। मैंगलोरियन मशरूम घी रोस्ट इसका नाम है और यह एक स्वादिष्ट और मसालेदार व्यंजन है। आपने मैंगलोरियन मटन घी रोस्ट या फिश घी रोस्ट सुना होगा, लेकिन यह इन ट्रेडिशनल रेसिपीज का एक शाकाहारी वर्जन है।
यह डिश उन लोगों के लिए एकदम सही है जो तीखा और चटपटा स्वाद पसंद करते हैं। आप इसे ऐपेटाइजर के रूप में खा सकते हैं या नीर डोसा और पराठे के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। चलिए आज रेसिपी ऑफ द डे में हम इसे बनाने का तरीका जानें-
इसे भी पढ़ें: घर पर झटपट तैयार करें मशरूम करी, हर कोई करेगा जायके की तारीफ
मैंगलोरियन मशरूम घी रोस्ट बनाने का तरीका-

- सबसे पहले मशरूम को धोकर उन्हें पेपर टॉवल से सुखाकर अलग रखें। दूसरी ओर मसाला पेस्ट तैयार कर लें। इसके लिए कड़ाही में घी में पहले साबुत मसाले ड्राई रोस्ट करें।
- कड़ाही में सूखी लाल मिर्च, धनिया, जीरा, मेथी दाना और काली मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर हल्का-सा भून लें। जब मसालों में से खुशबू आने लगे, तो आंच बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद मसालों को ब्लेंडर में डालें। इसमें लहसुन की कलियां, काजू और इमली का गूदा डालें। जरूरत के हिसाब से 1-2 चम्मच पानी डालकर सभी चीजों को पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
- अब पैन में थोड़ा-सा घी डालें और उसमें मशरूम डालकर भून लें। अब इसे प्लेट में निकालें। इसमें चुटकी भर नमक और थोड़ा-सा मसाला पेस्ट डालकर उन्हें मैरीनेट करें। इसे ढककर लगभग 15 मिनट अलग रख दें।
- कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म करें और उसमें करी पत्ता डालकर उसे चटकने दें। मैरीनेट किए हुए मशरूम को पैन में डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक कि वे नरम न होने लगें।
इसे भी पढ़ें: पहली बार मशरूम बनाते वक्त इन चीजों का जरूर रखें ध्यान
- अब बचे हुए मसाले के पेस्ट को मिलाएं और धीमी आंच पर 5-8 मिनट तक पकाएं जब तक कि मसालों से खुशबू न आने लगे।
- इसमें स्वादानुसार नमक डालें और आवश्यकतानुसार मसाले मिलाएं। जब मसाले के पेस्ट से घी अलग होने लगे, तब इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स करें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और इसे नीर डोसा के साथ सर्व करें।
- हमें यकीन है नॉन वेज डिश का यह शाकाहारी वर्जन आपके परिवार को बहुत पसंद आएगा। इसी तरह आप बाकी सब्जियों के साथ प्रयोग कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।