Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

क्या वाकई मिस्र से आया है नींबू पानी? जानें क्या है इस देसी ड्रिंक की दिलचस्प कहानी

गर्मियों की जान, सेहत का खजाना और हर घर का पसंदीदा पेय है नींबू पानी। पर क्या आपने सोचा है कि इसे बनाने का ख्याल कैसे आया होगा। कहते हैं कि इसका जन्म मिस्र में हुआ, तो क्या यह सच है? इस लेख में पढ़ें इस देसी ड्रिंक की दिलचस्प ऐतिहासिक कहानी।
Updated:- 2025-04-25, 16:32 IST
image

मुझे याद है बचपन के वो दिन...जब स्कूल से लौटक आओ, तो मम्मी नींबू पानी बनाकर सर्व करती है। यही आदत मुझे में भी है। गर्मी आते ही मेरी पैंट्री में नींबू का ढेर लग जाता है। नमक, नींबू और पानी का यह जादुई मेल न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि थकान मिटाकर फिर से ऊर्जा से भर देता है।

मगर क्या कभी नींबू पानी पीते हुए आपने सोचा है कि यह ड्रिंक किसने बनाई होगी? यह ड्रिंक कब बनाई गई होगी? क्या आपने कभी सोचा है कि यह देसी ड्रिंक, जिसे हम कभी शिकंजी या लेमोनेड कहते हैं, वाकई भारतीय है? या फिर इसका सफर कहीं और से शुरू हुआ था?

चलिए आज आपको नींबू पानी की उस दिलचस्प कहानी से रूबरू करवाते हैं, जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी।

मिस्र की धरती से निकला पहला 'नींबू पानी'?

did egypt invent lemonade

इतिहासकारों और फूड रिसर्चर्स की मानें, तो नींबू पानी का सबसे पहला जिक्र 11वीं सदी के मिस्र में किया गया था। उस दौर में मिस्र के लोग एक ड्रिंक बनाते थे जिसे कतरमिजात कहा जाता था। यह एक मीठा और नींबू वाला पेय था, जिसे शहद के साथ मिलाकर तैयार किया जाता था। गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए इस लेमन ड्रिंक को खूब चाव से पिया जाता है।

कहा जाता है कि नींबू के पेड़ भारत या चीन से मिस्र पहुंचे थे और वहां के लोगों ने जल्दी ही इस खट्टे फल का उपयोग अपने तरीके से शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह नींबू वाला ड्रिंक मध्य पूर्व, यूरोप और फिर एशिया में लोकप्रिय हो गया।

इसे भी पढ़ें: अपने लेमोनेड को बनाएं मजेदार, डालें ये इंग्रीडिएंट्स 

आखिर भारत में नींबू पानी की एंट्री कैसे हुई?

भारत ने जब नींबू पानी को अपनाया, तो इसमें सिर्फ नींबू और पानी नहीं था बल्कि स्वाद और सेहत का अनोखा देसी मेल भी देखने को मिला।

भारत में यह लेमन वॉटर नहीं था, बल्कि इसमें अलग मसाले डाले गए और इसे देसी ट्विस्ट के साथ सर्व किया गया। नींबू पानी में काला नमक, भुना जीरा, पुदीना, आदि चीजें भी पड़ने लगीं, ताकि इसका स्वाद एन्हांस हो।

यही देसी ट्विस्ट लोगों को लुभाने के काम आया। यह सिर्फ एक ड्रिंक नहीं रहा, बल्कि शरीर को ठंडा रखने, पाचन को सुधारने और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने वाला घरेलू नुस्खा बन गया।

आज जब लोग फिटनेस और डिटॉक्स ड्रिंक की बात करते हैं, तो नींबू पानी सबसे ऊपर आता है। और क्यों न हो? यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। पुरानी पीढ़ियों के नुस्खे अब मॉडर्न हेल्थ ट्रेंड बन चुके हैं।

नींबू का मिस्र से भारत तक का सफर

interesting story of nimbu pani

आपको बता दें कि सदियों से मिस्र और भारत के बीच व्यापारिक संबंध रहे हैं। मसाले, चाय, ड्राई फ्रूट्स और कपड़े तो आते-जाते थे, साथ में रेसिपीज और खानपान की आदतें भी एक-दूसरे में घुलने-मिलने लगीं।

ऐसा संभव है कि नींबू पानी का पहला विचार मिस्र से आया हो, लेकिन भारत ने इसे अपनाकर अपना बना लिया। इसमें अपने मसाले, अपने स्वाद और अपनी खासियत घोल दी।

इसे भी पढ़ें: Summer Special: घर पर ऐसे बनाएं काला खट्टा लेमोनेड, नोट करें रेसिपी

नींबू पानी ग्लोबल स्तर पर पहुंच गया

lemonade history

आज नींबू पानी सिर्फ भारत या मिस्र तक सीमित नहीं है। यह दुनिया के हर कोने में पहुंच चुका है। कभी लेमोनेड, कभी सिट्रस रिफ्रेशर, तो कभी डिटॉक्स वॉटर के नाम से।

अमेरिका में लोग इसे अपनी पिकनिक का हिस्सा बना चुके हैं। कोई भी पिकनिक इसके बिना पूरी नहीं होती। जापान में इसे विटामिन-सी शॉट्स की तरह पिया जाता है और भारत में तो यह अब भी वही सस्ती, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक है, जिसका एक गिलास ताजगी से भर देता है।

अब भी सवाल है कि क्या नींबू पानी वाकई मिस्र से आया है? तो जवाब है, शायद हां। हो सकता है कि इसके बीज मिस्र की धरती में पड़े हों, लेकिन इसकी असली जड़ें भारत के हर घर, हर गली और हर दुकान तक फैली हुई हैं। नींबू पानी सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि हमारी यादों और परंपराओं का हिस्सा बन चुका है।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।