Freezer Ice Remove Tips: आजकल फ्रीज का इस्तेमाल शहरों से लेकर गांव हर घर में हो रहा है। यह हमारे खाने-पीने की चीजों को सड़ने से बचाने के अलावा खाद्य पदार्थों को कई दिनों तक स्टोर करके भी रखता है। इसके अलावा फ्रिज के अंदर एक छोटा-सा फ्रीजर भी होता है, जो कि फ्रिज की तरह की हमारे बड़े काम आता है। इसमें हम आइसक्रीम से लेकर बर्फ जमाने, मटर और सब्जियां स्टोर करने जैसे कई काम करते हैं। फ्रीजर में फ्रिज से ज्यादा ठंडक रहती है। ऐसे में इसमें आपने देखा होगा कभी-कभी बर्फ का पहाड़ बन जाता है। ऐसे में या तो हम फ्रिज को बंद कर देते हैं या फिर डिफ्रॉस्ट भी एक ऑप्शन होता है उसको ऑन करते हैं। डिफ्रॉस्ट या फ्रिज को बंद करने के बाद बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है और उससे गिरने वाला पानी हमारा पूरा फ्रीज और बाहर तक गीला कर देता है। ऐसे में हमारा एक काम और बढ़ जाता है। वहीं ऐसा बार-बार करने से फ्रिज भी खराब होने का डर रहता है।
यदि आप भी अपने फ्रीजर में इसी तरह की बर्फ की मोटी परत से परेशान रहती हैं, तो आज हम आपके लिए एक फ्री का आसान-सा नुस्खा लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप मिनटों में फ्रीजर में बनी बर्फ की चट्टान को मिनटों में साफ कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको गर्म पानी और नमक की जरूरत होगी। आइए जान लेते हैं फ्रीजर से बर्फ पिघलाने का यह वायरल नुस्खा।
नमक और गर्म पानी से ऐसे साफ करें फ्रीजर की बर्फ
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गर्म करना है।
- अब इस गर्म पानी में आप एक चम्मच सेंधा नमक डाल दें।
- इसके बाद इस गैस बंद करने इस पानी को किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें।
- फिर इस बर्तन को फ्रीजर में रख दें।
- आप देखेंगे कुछ देर बार आपके फ्रीजर में जमी बर्फ की मोटी परत पिघल जाएगी।
ये भी पढ़ें:फ्रीजर में कितने दिनों तक और कैसे स्टोर करने चाहिए फूड आइटम्स
नमक से पिघलेगी बर्फ
- इसके अलावा आप सिर्फ नमक से भी बर्फ पिघला सकते हैं।
- आपको इसके लिए फ्रीजर में जमी हुई बर्फ के ऊपर थोड़ा नमक छिड़क देना है।
- इसके बाद फ्रीजर का गेट बंद कर दें।
- थोड़ी देर बाद जब आप खोलकर देखेंगी तो बर्फ पिघल चुकी होगी।
ये भी पढ़ें:Storage Tips: भूलकर भी फ्रीजर में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां, भुगतने पड़ेंगे नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों