आज के मॉडर्न युग में आपको हर घर में फ्रिज मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल हम चीजों को स्टोर करने और खराब होने से बचाने के लिए करते हैं। इसके अलावा फ्रिज में गर्मियों के लिए ठंडा पानी और बर्फ भी सुविधा मिलती हैं। वहीं आज के समय में मार्केट में आपको प्रिजर्वेटिव चीजें खूब देखने को मिल जाएंगी। इनको उच्च तापमान पर स्टोर करके सड़ने से बचाया जाता है। हालांकि इन फूड आइटम्स का ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। ऐसे में हमें कम से कम इनका सेवन करना चाहिए।
वहीं आज घरों में भी हम कई सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाने और लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए उन्हें फ्रीजर में रख देते हैं। ऐसे में वह चीज खराब होने से तो बच जाती हैं, लेकिन उसके स्वाद और पोषक-तत्वों में बदलाव आ जाता है। इसमें सब्जियों से लेकर फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और पके हुए भोजन जैसी चीजें शामिल हैं। आज हम आपको बाजार में भी कई तरह के रेडी टू ईट प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं। जिसमें फ्राई करने की चीजों से लेकर मांस और पराठे, नूडल्स आदि सब शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें किस फूड आइटम को कैसे और कितने दिनों तक स्टोर करना चाहिए। अन्यथा यह हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको फ्रीजर में कितने दिनों तक और कैसे फूड स्टोर करना चाहिए इसके तरीके बताने जा रहे हैं।
अधिकतर लोग सर्दियों का मौसम जाने से पहले ही गर्मियों के लिए हरी छिलके वाली मटर को फ्रीजर में स्टोर करके रख लेते हैं। जिसको कुछ लोग साल भर तक खाते हैं, लेकिन यह तरीका गलत है कोई भी फ्रोजन वस्तु को तीन से चार महीने के अंदर खा लेना चाहिए। उसके बाद उसकी गुणवत्ता में गिरावट आ जाती है। साथ ही फ्रोजन मटर को हमेशा किसी प्लास्टिक के जिप लॉक बैग में स्टोर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: मटर को इस तरह करें फ्रीज, महीनों तक नहीं होंगे खराब
यह विडियो भी देखें
अधिकतर लोग टमाटर सस्ते हो जाने पर उसकी प्यूरी को स्टोर करके फ्रीजर में रख लेते हैं। ऐसे में हमेशा किसी टिन के डिब्बे में इसे स्टोर करें। वहीं टमाटर प्यूरी को पांच या छह महीने से ज्यादा समय तक नहीं स्टोर करना चाहिए।
मार्केट में और घरों में भी लोग फ्रोजन मीट का यूज करते हैं। ऐसे में आप चिकन और मटन को चार से पांच महीने और फिश और सीफूड दो से तीन महीने तक ही स्टोर किया जा सकता है। इसके आप जिप लॉक बैग में भी स्टोर करें।
कई लोग सर्दियों की सब्जियां गर्मियों के लिए और गर्मियों की सब्जियां सर्दियों में इस्तेमाल करने के लिए काटकर हल्का बोइल करने के बाद प्लास्टिक बैग में पैक करके फ्रीजर में रख देते हैं। ऐसे में आप इन सब्जियों का तीन से चार महीने के अंदर यूज कर लें। दरअसल, आप जितनी बार इन सब्जियों को फ्रीजर से बाहर निकालकर नार्मल करते हैं तो इनमें बैक्टीरिया पनपने के चांस उतने ज्यादा बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Storage Tips: भूलकर भी फ्रीजर में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां, भुगतने पड़ेंगे नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।