फ्रीजर में यदि बन गया है बर्फ का पहाड़, एक चुटकी नमक को बस ऐसे करें इस्तेमाल

Freezer Cleaning Tips: आपके फ्रीजर में भी बहुत जल्दी-जल्दी बर्फ का पहाड़ बना जाता है? ऐसा होने से फ्रिज में कुलिंग भी कम होने लगती है। यदि आप भी इसी तरह की परेशानी का सामना करती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपके फ्रीजर की बर्फ मिनटों में पिघलकर बाहर आ जाएगी। साथ ही, इससे आपका बिजली का बिल भी कम आएगा।  
freezer ice cleaning tips

क्या आपके फ्रीजर में भी बर्फ की मोटी परत जम गई है? इस समस्या से कौन परेशान नहीं होता? बर्फ जमने से न केवल फ्रीजर में सामान रखने की जगह कम हो जाती है, बल्कि दरवाजा खोलना-बंद करना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि फ्रीज को बंद करके रखना पड़ता है, जिससे खाने की चीजें खराब होने का खतरा रहता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना फ्रीज बंद किए ही इस बर्फ को पिघला सकती हैं? जी हां, आपने सही सुना! आपको बस अपनी किचन में मौजूद एक आम चीज का इस्तेमाल करना है। इस लेख में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी फ्रिज में बर्फ का पहाड़ नहीं बनेगा।

बर्फ का पहाड़ पिघलाएगी यह एक सफेद चीज

salt

नमक पानी के अणुओं को एक दूसरे से अलग कर देता है, जिससे बर्फ आसानी से पिघल जाती है। जब हम बर्फ पर नमक डालते हैं, तो नमक बर्फ के साथ मिलकर एक घोल बनाता है। इस घोल का गलनांक शुद्ध पानी की तुलना में कम होता है। इसलिए बर्फ आसानी से पिघल जाती है।

ये भी पढ़ें : फ्रीजर में नहीं जम रही है बर्फ? जानें इसके पीछे की ये 5 बड़ी वजह

फ्रीज में बर्फ को जमने से रोकने के लिए क्या करें?

freez

हम सभी नमक का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि नमक की मदद से आप बर्फ को जमने से रोक सकती हैं, तो शायद आपको यह मजाक लगेगा। लेकिन यह सच है। आप नमक की मदद से फ्रीजर में जमी जबरदस्त बर्फ को आसानी से पिघला सकती हैं। दरअसल, नमक बर्फ के गलनांक को कम कर देता है, जिससे बर्फ आसानी से पिघल जाती है। ऐसे में यदि आप भी बार-बार बर्फ जमने की समस्या से जूझ रही हैं, तो ये हैक एक बार जरुर आजमा कर देखें।

नमक का इस्तेमाल कैसे करें?

फ्रीजर में बर्फ को जमने से रोकने के लिए एक बर्तन में थोड़ा सा नमक लेकर उसे फ्रिजर के अंदर छिड़के। ऐसा करने से फ्रीजर में ज्यादा बर्फ नहीं जमेंगी। इसके अलावा अगर आपके फ्रीजर में बर्फ पिघलने का नाम नहीं ले रही हैं, तो नमक और पानी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बर्फ के ऊपर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ ही देर में बर्फ पिघलना शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : सफेद और काला ही नहीं 10 अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जानें क्या है खासियत

तो इस तरह आप एक चुटकी नमक की मदद से अपने फ्रीजर की बर्फ को मिनटों में पिघला कर बिजली और फ्रीज दोनों की हिफाजत कर सकती हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP