तमिल नाडु और केरला में ओणम का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार में लोग नए कपड़े पहन कर भगवान विष्णु और राजा बली की पूजा करते हैं। ओणम के दस दिनों के त्यौहार में साध्य होता है। आम बोलचाल की भाषा में यह एक तरह का भोज है, जिसमें 24-28 तरह के पकवान और व्यंजन बनाए जाते हैं। अभी तक हमने आपको केरल के प्रसिद्ध भोजन के बारे में बताया है, लेकिन आज हम आपको तमिल व्यंजनों के बारे में बताएंगे जो खासतौर पर ओणम के त्योहार पर बनाए जाते हैं।
नारियल पायसम
नारियल दूध और चावल की खीर जिसे तमिल भाषा में पायसम कहा जाता है। यह एक बेहद स्वादिष्ट डेजर्ट रेसिपी है, जिसे आप ओणम साध्य के लिए बना सकती हैं। ओणम में कई तरह के पायसम और मीठे व्यंजन बनाए जाता है। आप एक दिन के साध्य में नारियल पायसम बना सकते हैं।
अवियल
यह एक मिक्स वेज है जिसे नारियल और दही की ग्रेवी में पकाया जाता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट यह एक शाकाहारी डिश है जो ओणम के त्यौहार में मुख्य रूप से बनाया जाता है। इसे चावल के साथ परोसा जाता है।
सक्कराई पोंगल
गुड़, घी, काजू, चावल, दाल और इलायची के स्वाद से भरपूर यह मीठा व्यंजन आपके साध्य थाली की शोभा को तो बढ़ाएगा साथ ही, इसका स्वाद भी बेहद टेस्टी लगता है। इसे ओणम के अलावा दूसरे खास अवसरों पर भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ओणम के लिए बनाएं साउथ इंडिया की ये फेमस डिशेज
मेदू वड़ा
सांभर वड़ा का नाम आप सभी ने सुना होगा, यह वैसा ही कुछ है। डोनट्स की तरह दिखने वाला यह दाल से बनने वाला एक क्रिस्पी व्यंजन है। इसे मानसून, डेली ब्रेकफास्ट (डेली ब्रेकफास्ट रेसिपी) और स्नैक्स के रूप में खाया जाता ह।
कोकोनट राइस
सरसों के बीज, कढ़ी पत्ता, उड़द दाल और चना दाल से टेस्टी पके हुए नारियल चावल को तड़का लगाया जाता है। यह साधारण चावल से खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे आप साध्य के लिए बना सकती हैं।
लेमन राइस
लेमन राइस बेहद ही स्वादिष्ट चावल का एक डिश है, जिसे साउथ इंडिया (साउथ इंडियन रेसिपी) में खास अवसरों के अलावा कभी भी बनाकर खाया जाता है। सरसों, करी पत्ता और मूंगफली के तड़के से चावल को फ्राई किया जाता है। फिर में नींबू निचोड़कर गरमा गरम परोसा जाता है।
थायिर सदम
दही चावल लेकिन उससे थोड़ा अलग यह एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आप साध्य के लिए बना सकती हैं। दही और चावल को मिक्स कर उसमें करी पत्ते, सरसों और हरी मिर्च का तड़का लगाकर परोसा जाता है।
इसे भी पढ़ें : ओणम में बनाएं ये स्वादिष्ट केरला स्पेशल डेजर्ट
इन तमिल रेसिपीज को आप ओणम के लिए बनाएं और साध्य में परोसें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstocks and Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों