Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

सबसे फेमस ये 7 साउथ इंडियन डिश, जानें कौन से हैं

आइएं आपको बताते हैं ऐसी 7 सबसे फेमस साउथ इंडियन डिश के बारे में जो न सिर्फ साउथ में बल्कि लगभग हर राज्य और हर शहर में पसंद की जाती है।
Updated:- 2019-02-19, 19:53 IST
south indian food main

साउथ इंडियन खाने की बात करें तो मुंह में पानी आ जाता हैं। साउथ इंडियन रेसिपीज सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपने स्वाद के लिए फेमस हैं। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में इसके रेसिपीज को बड़े चाव से खाया जाता हैं। आपकी जेब में ज्यादा भार नहीं डालने वाले ये रेसिपीज पूरी तरह से पैसा वसूल हैं। इसका स्वाद पेट के साथ-साथ आपके मन को भी शांत करता है। साउथ इंडिया में इमली या खटास का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और खट्टा खाने वालों लिस्ट लंबी होती हैं। बहुत कम लोग होते हैं जिनको खट्टा पसंद नहीं होता है, ज्यादातर खट्टे के दीवाने होते हैं। साउथ इंडियन किसी भी डिश को ट्राई कर लें, इसका टेस्ट आपको बार बार अपनी ओर खीचेगा। यहां के रेसिपीज स्वाद के साथ-साथ हेल्दी औ सुपाच्य भी होते हैं। चावल दक्षिण भारत का मुख्य भोजन है, यहां दाल, नारियल और मसालों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। आइएं आपको बताते हैं ऐसी ही 7 सबसे फेमस साउथ इंडियन डिश के बारे में जो न सिर्फ साउथ में बल्कि लगभग हर राज्य और हर शहर में पसंद की जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: क्‍या आपने कभी खाया है दीपिका पादुकोण के नाम का पराठा और डोसा

1. मासाला डोसा

दुनिया भर में लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय साउथ इंडियन फूड है मसाला डोसा। यह पूरे भारत में और विदेशों में भी खाया जाता है।

south indian food inside

प्याज रावा डोसा

प्याज रवा डोसा या रावट्टू तमिलनाडु की एक टेस्टी डिश है। इसे रवा इडली की तरह ही सूजी से बनाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: डोसा बनाने की तैयारी में लगते हैं 14 घंटे, लेकिन 10 मिनट में बन जाता है डोसा

2. रसम

रसम ना सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। रसम को टमाटर, इमली और काली मिर्च से से बनाया जाता है। इसे चावल के साथ खाया जाता है।

3. पेसरप्पप्पु पायसम

पेसरप्पप्पु पायसम या खीर आंध्र प्रदेश की एक पारंपरिक मिठाई है, लेकिन इसे पूरे भारत के लोग पसंद करते है। ये स्वीट डिश हैं और सभी को पसंद आता है।

south indian food inside

4. वाडा

वाडा एक तली हुई डिश है जिसको नाश्ते में खाया जाता है। अरहर, चना, उड़द और मूंग से बनाने वाले वाडे एक हेल्दी नाश्ता है। इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है।

मेडु वडा

कन्नड़ में 'मडु वडा' का मतलब होता है 'नरम'। ये वडा आमतौर पर अंदर से नरम होता है और बाहर खस्ता होता है। इसे भी नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है।

south indian food inside

मासाला वडा

मसाला वाडे को तमिल में 'आमई वाडा' भी कहा जाता है। मसाला वडा अरहर की दाल से बनाया जाता है।

5. पुट्टू

पुट्टू साउथ इंडिया की एक आम डिश है जो मुख्य रूप से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में खाई जाती है। पुट्टू का बत्लब होता है 'स्टीम्ड राइस केक'। यह चावल के आटे और नारियल से पकाया जाता है।

south indian food inside

इसे जरूर पढ़ें: कैसे बनता है साउथ इंडियन रसम का मसाला

6. अप्पम

अप्पम केरल का एक फेमस डिश है जो एक तरह का पैन केक है। इसे चावल के घोल से बनाया जाता है। लोग इसे ब्रेकफास्ट और डिनर में खाना पसंद करते हैं। जिसे नारियल के दूध या कुर्मा के साथ परोसा जा सकता है।

7. पेसारट्टू

पेसारट्टू आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा फेमस है। पेसारट्टू साबुत मूंग या हरे चने से बनता है। पेसारट्टू मूंग दाल डोसा के नाम से भी फेमस है। इसे ब्रेकफास्ट और डिनर में खाया जाता है।

जब दक्षिण भारत की बात होती है, तो इन रेसिपीज को सूची में जरूर शामिल किया जाता है। यह 7 सबसे फेमस दक्षिण भारतीय शाकाहारी रेसिपीज हैं।

Photo courtesy- (YouTube, Rediffmail, HungryForever, Archana's Kitchen & Wikipedia)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।