Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:05 AM IST

ओणम के लिए बनाएं साउथ इंडिया की ये फेमस डिशेज

Onam Food: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ओणम का त्यौहार केरला और मलयाली लोगों के लिए बेहद खास पर्व होता है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व में साध्य भोज का बेहद महत्व होता है।   
Updated:- 2023-08-17, 12:10 IST
onam recipes ()

कुछ ही दिनों में केरल में ओणम का महापर्व मनाया जाएगा। जिस प्रकार उत्तर भारत में 10 दिनों का नवरात्रि और दशहरा मनाया जाता है, उसी प्रकार दक्षिण भारत में 10 दिनों का यह ओणम का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम में परोसे जाने वाले भोजन शुद्ध शाकाहारी होते हैं और ओणम में साध्य के रूप में चार या पांच नहीं बल्कि 21-28 तरह के व्यंजन, पकवान और मिष्ठान सर्व किए जाते हैं। तो चलिए इनमें से कुछ व्यंजनों के बारे में जान लें।

ओणम के लिए बनाएं केले का हलवा

onam special sweet ()

केरल में केले के पत्तों से लेकर फल, फूल और पेड़ का बेहद महत्व है। इसलिए केले से बनी कई तरह की डिशेज साध्य में परोसी जाती है। साध्य में केले का हलवा भी बनाकर परोसा जाता है। केले का हलवा बनाने के लिए केले को छीलकर कद्दूकस करें फिर कुकर में दूध के साथ दो सीटी आने तक पकाएं। फिर पैन में घी डालकर गर्म करें और केले के मिश्रण को घी में भून लें। इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण पैन से अलग न हो जाए। हलवा में स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर डालकर सर्व करें।

ओणम के लिए बनाएं अवियल 

onam sweets names

केरल की पारंपरिक रेसिपी में से एक अवियल को बनाने के लिए नारियल का उपयोग किया जाता है। इसके लिए सब्जियों को नारियल के साथ पकाया जाता है। बहुत कम समय में बनने वाली इस डिश को पकाने के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जाता है। आप इसमें अपने मनपसंद सब्जी जैसे कच्चा केला, बीन्स, हरी मिर्च, हरी सब्जी, कद्दू (कद्दू की सब्जी रेसिपी ) और आलू का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ओणम में बनाएं ये स्वादिष्ट केरला स्पेशल डेजर्ट

ओणम के लिए बनाएं दही पचड़ी 

onam special dish

पचड़ी एक स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय रायता की तरह होती है। इसे रात या दोपहर के भोजन के लिए सर्व किया जाता है। पचड़ी दो तरह की होती है, जिसमें दही और दूसरे सब्जियों का मिश्रण होता है। दूसरा मसालेदार जिसमें प्लेन पचड़ी को सरसों, उड़द दाल, कढ़ी पत्ती को नारियल तेल में तड़का लगाया जाता है। इसमें मनपसंद सब्जी और इमली (इमली की चटनी रेसिपी) के रस का मिश्रण होता है। इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले, अदरक, हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: ओणम साध्य में शामिल होते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें

 

ये तीन डिश को आप अपने ओणम के लिए शामिल कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।