Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:46 AM IST

ओणम में बनाएं ये स्वादिष्ट केरला स्पेशल डेजर्ट  

ओणम का त्योहार केरल में बहुत धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। इस पर्व में खाने पीने का बहुत महत्व होता है, ओणम भोज को साध्य के नाम से जाना जाता है, जिसमें 21-28 तरह के व्यंजन शामिल होते हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-15, 14:00 IST
onam special recipes ()

केरल में ओणम का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में सबसे खास चीज है वह है ओणम साध्य। ओणम साध्य में 21-28 तरह के अलग अलग खूब सारे स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन शामिल होते हैं। इस पर्व में कई तरह के भोजन होते हैं, ऐसे में आज हम आपको 3 स्वादिष्ट डेजर्ट की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप साध्य या ओणम के लिए शामिल कर सकती हैं।

चक्र पोंगल

onam special dessert

सबसे पहले, दाल और चावल को धोकर अच्छे से साफ पानी में भिगो दें। अब इसे पानी के साथ पैन में मिलाकर पकाएं। इसे मध्यम आंच पर पकाते रहें, जब दाल और चावल अच्छे से पक जाएं और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें गुड़ मिलाएं।अब एक अलग पैन में तिल को भूनकर निकाल लें। यह तिल डिश को और भी स्वादिष्ट बनाता है। तिल को भूनकर उसमें घी, कटे हुए काजू और बादाम, और छोटी पिसी हुई इलायची मिलाएं। अब इस मिश्रण को गुड़ वाले दाल-चावल के साथ मिलाएं, गरमा गरम सर्व करने के लिए चक्र पोंगल तैयार है।

पलाडा प्रधान

dessert for onam sadhya

पलाडा प्रधान एक खीर की रेसिपी है जो दक्षिण भारत में बहुत फेमस है। पलाडा प्रधान बनाने के लिए एक पीतल की कड़ाही या भगोनी में दूध गर्म करने के लिए रखें। दूध में जब उबाल आ जाए तो उसमें चावल के टुकड़ों को बारीक तोड़कर इसमें पकाने के लिए मिलाएं। जब चावल पक जाए तो उसमें चीनी और इलायची डालकर मिक्स करें। इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकी चावल में दूध और चीनी का स्वाद अच्छे से मिक्स हो जाए। जब यह पक जाए तो इसे गरमा गरम परोसे।

इसे भी पढ़ें: ओणम साध्य में शामिल होते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें

अदा (अडा) प्रधान

 kerala dessert for onam

अडा प्रधान बनाने के लिए पहले अडा को गर्म पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, फिर इसे धोकर पानी में उबाल लें और फिर इसे गुड़ और नारियल के दूध में पकाएं। जब नारियल के दूध और गुड़ पका कर गाढ़ा हो जाए तो उसमें आधा चम्मच घी और इलायची पाउडर डालें । इसमें ड्राई फ्रूट और नारियल को घी में भूनकर अडा प्रधान में ऐड करें।

इसे भी पढ़ें: क्या है ओणम साध्या? जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें

 

ये रहे तीन तरह के डेजर्ट जिसे ओणम के लिए बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।