Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

नारियल की इन 3 लाजवाब रेसिपीज को सर्दियों में आप भी करें ट्राई

अगर आप कुछ लजीज खाने की रेसिपी खोज रही हैं, तो आपको भी नारियल की इन 3 लाजवाब रेसिपीज को ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
Updated:- 2022-01-06, 11:29 IST
 different coconut easy recipes in winter

अच्छा, 'आपको नारियल पसंद है? जी हां, मुझे नारियल की चटनी और मुझे नारियल की बर्फी और आपको? नारियल के लड्डू बहुत पसंद है!' फिर तो, आपको इस लेख को पढ़ना चाहिए क्योंकि, आज इस लेख में हम आपको एक नहीं बल्कि 3 ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे नारियल से तैयार किया जाता है। जी हां, अगर आप भी सर्दियों के इस मौसम में घर पर कुछ लजीज पकवान बनाना चाहती हैं तो इन रेसिपीज को ट्राई कर सकती हैं। इन रेसिपीज को बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और किसी खास मौके पर जैसे-जन्मदिन आदि पर बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

कच्चे नारियल की खीर

 different coconut recipes in winter inside

सामग्री

दूध-1 लीटर, चीनी-1/2 कप, नारियल-100 ग्राम कद्दूकस, घी-1 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप कटे हुए, केसर-1

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध को डालकर उबालने के लिए रख दें।
  • इधर एक पैन में घी डालकर गर्म करें और गर्म होने के बाद ड्राई फ्रूट्स को फ्राई करके किसी बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद इसी पैन में कद्दूकस नारियल को भी डालकर अच्छे से भून लें।(नारियल के लड्डू)
  • अब दूध में उबाल आने पर भूना नारियल और साथ में चीनी और ड्राई फ्रूट्स को डालकर कुछ देर पका लें।
  • लगभग 10 मिनट पकने के बाद इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और केसर डालकर गैस को बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें:मूंगफली से तैयार इन स्वादिष्ट डिशेज को आप भी करें ट्राई

कोकोनट राइस

different coconut recipes in winter inside

सामग्री

बासमती चावल-1 कप, घी-1/2 चम्मच, हरी इलायची-2, जावित्री-2, दालचीनी-1/2 स्टिक, लौंग-2, नारियल-1/2 कप कद्दूकस, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च-2, नारियल दूध-1/2 कप

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप चावल को पानी में भिगोकर 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • इधर एक पैन में घी गर्म करके इलायची, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च और ड्राई फ्रूट्स को डालकर कुछ देर भें लें।
  • जब हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें कद्दूकस नारियल, चावल और नारियल दूध को डालकर अच्छे से पका लें।
  • लगभग 5 मिनट पकाने के बाद उसमें नमक डालकर एक बार अच्छे से चला लें और गैस को बंद कर लें।

इसे भी पढ़ें:मूली को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

नारियल के पकौड़े

know  different coconut recipes in winter

सामग्री

नारियल-1 कप कद्दूकस , प्याज-2 बारीक़ कटा हुआ, बेसन-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई, तेल-1 कप, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कद्दूकस नारियल में बेसन, नमक, हल्दी, प्याज और अन्य सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद हल्का पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  • इसके बाद इन लोईयों को हथेली की मदद से हल्का-सा चपता कर लें।(चावल के पकौड़ो)
  • इधर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने बाद पकोड़े को डालकर डीप फ्राई कर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@zaykarecipe.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।