herzindagi
famous indian mango varieties

भारत में मिलने वाली आम की इन मीठी वैरायटीज को क्या चखा है आपने?

भारतीय आम की तमाम किस्में सिर्फ देश में ही नहीं, दुनिया भर में भी लोकप्रिय हैं। क्या आपको पता है कि आमों की लगभग 1500 किस्में हैं। आइए आज कुछ पॉपुलर वैरायटीज के बारे में जानें।
Editorial
Updated:- 2024-05-06, 17:26 IST

आम को फलों का राजा कहा जाता है और स्वाद से भरपूर अलग आकार के लगभग 1,500 किस्में आम की होती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी खेती की जाती है। गर्मियों में तो इसे अलग-अलग रूप में खाया जाता है। 

कुछ फ्रूट सलाद में इस शामिल करते हैं, तो कुछ इसका शेक बनाकर पीते हैं। आम का इस्तेमाल चटनी से लेकर अचार तक में किया जाता है। इतनी ही नहीं, भारतीय आम दुनिया भर में लोकप्रिय हैं और अपने गजब के स्वाद के कारण इनकी सबसे ज्यादा मांग की जाती है।

अल्फांसो आम

इसे हापुस भी कहा जाता है और महाराष्ट्र में इसकी खेती की जाती है। यह अपने मीठे स्वाद और मलाईदार टेक्सचर के कारण जाना जाता है। इसके अलग स्वाद के कारण यह एक्सपेंसिव भी होता है। इसका एक सांस्कृतिक महत्व भी है। फल को समृद्धि और शुभता के प्रतीक के रूप में भी संजोया जाता है। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र में अल्फांसो फेस्टिवल भी हर साल आयोजित किया जाता है।

दशहरी आम

dasheri aam

उत्तर प्रदेश से आने वाले दशहरी आम की खुशबू ही आपका मन मोहित करने के लिए काफी है। इसका गूदा कोमल और रसदार होता है। इसे आप ड्रिंक्स और डेजर्ट में शामिल कर सकते हैं। अल्फांसो के बाद, इसे सबसे मीठा कहा जाता है। इसे प्रचुरता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और शादियों और खास मौकों पर तोहफे के रूप में दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन से हैं भारत के 5 फेमस वैरायटी वाले आम

केसर आम

गुजरात से आने वाला यह आम गिरनार पहाड़ों की तलहटी में उगाया जाता है। इसका केसरिया रंग, रसदार गूदा और मिठास बहुत पसंद किया जाता है। इसके केसरी रंग के कारण ही इसे केसर कहा जाने लगा। इनका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को तैयार करने के लिए भी किया जाता है, जिनमें आम की मिठाइयां जैसे आइसक्रीम, आम श्रीखंड और आम फिरनी शामिल हैं। केसर आम भी अप्रैल से जून तक रहता है। इसकी कटाई की अवधि आमतौर पर मार्च के मध्य में शुरू होती है और मई तक चलती है।

यह विडियो भी देखें

लंगड़ा आम

दशहरी की तरह यह भी उत्तर प्रदेश की उपज है। लंगड़ा आम का रंग हरा-पीला होता है। इसकी मिठास इसे लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है। लंगड़ा आम जून से अगस्त तक रहता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में इसका बड़ा सांस्कृतिक महत्व है। इस फल को क्षेत्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है। इनका उपयोग आम की चटनी, लस्सी और आम के अचार सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने के लिए भी किया जाता है।

बंगनपल्ली आम

bangannpalli aam

इसका आकार बड़ा होता है और इसका गूदा सुनहरा पीला होता है। रसीले गूदा मिठास से भरपूर होता है और इसकी खेती दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में की जाती है। इसकी स्मूदी से लेकर जूस तक बनाई जाती है। 

तोतापुरी आम

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी राज्यों से आने वाले तोतापुरी आम अपने विशिष्ट आकार के लिए जाने जाते हैं। इसका एक सिरा तोते की चोंच की तरह नुकीला होता है। इसमें तेज मिठास होती है और तोतापुरी आम का उपयोग अक्सर अचार, चटनी और स्वादिष्ट व्यंजनों की तैयारी में किया जाता है। चौसा आम

आम की इस किस्म को लोकप्रिय बनाने के पीछे भारतीय शासक शेरशाह सूरी का हाथ है। जब बिहार के चौसा में हुमायूं पर सूरी की जीत हुई, तो उन्होंने अपनी जीत का सम्मान करने के लिए अपने पसंदीदा आम का नाम चौसा रख दिया। आपको बता दें कि गाजीपुर में इसकी खेती बड़े पैमाने में होती है और इसके कारण इसे गाजीपुरिया आम के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: भारत के इन शहरों से मिलता है सबसे मीठा आम, क्या आप स्वाद चखना चाहेंगे?

हिमसागर आम

himsagar aam

इसे खिरसापति या हिमसागर खिरसापति के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रीमियम आम की किस्म है जिसकी खेती मुख्य रूप से भारत के पश्चिम बंगाल में की जाती है। अपनी असाधारण मिठास और सुगंध के कारण यह काफी प्रसिद्ध है। हिमसागर आम आमतौर पर अप्रैल से जून तक रहता है। पश्चिम बंगाल में, इसे मैंगो संदेश, मैंगो पायेश और आम की चटनी जैसी पारंपरिक मिठाइयों में उपयोग किया जाता है।

मुलगोबा आम

इसे मालगोवा के नाम से भी जाना जाता है और आम की एक पारंपरिक किस्म है जिसकी खेती मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में की जाती है। यह अपने बड़े आकार, स्वाद और रसीले गूदे के कारण पसंद किया जाता है। इनका उपयोग विभिन्न प्रकार के पाक व्यंजनों को तैयार करने के लिए भी किया जाता है, जिनमें शर्बत, पुडिंग, शेक्स और आइसक्रीम शामिल हैं।

इसके अलावा भी वेस्ट बंगाल का आम्रपाली, गुजरात का पैरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का सिंदूरी, कर्नाटक में उगाए जाने वाला रसपुरी, महाराष्ट्र में पाया जाने वाला सुवर्णभूमि आदि जैसे आम की अन्य वैरायटी भी अपने खास स्वाद के लिए लोकप्रिय है।

 

इनमें से आपको कौन-सा आम पसंद है, हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik and flipkart

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।