Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:33 PM IST

जानिए कौन से हैं भारत के 5 फेमस वैरायटी वाले आम

हर साल 1500 वैरायटी की आम भारत में उगाई जाती है। ऐसे में आज हम आपको आम के 5 फेमस वैरायटी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
Updated:- 2023-05-17, 14:22 IST
premium mango variety in India

गर्मी का सीजन आते ही हमारे दिमाग में आम का विचार आने लगता है। आम को ऐसे ही फलों का राजा नहीं कहा जाता। इसका स्वाद बाकी के फलों से काफी अलग होता है। भारत में 1500 वैरायटीज के आम उगाई जाती है। यही कारण है कि भारतीय आमों का स्वाद दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

तोतापुरी

इसकी आकृति पूरी तरह से तोते की तरह होती है और जब आम छोटे होते है तो यह पूरी तरह ही तोते के रूप में नजर आते हैं। ऐसे में इसका नाम तोतापुरी रखा गया है। इस आम का स्वाद अन्य आम से काफी अलग होता है। यह मीठा नहीं होता है लेकिन सलाद और अचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

चौसा आम

famous mango varieties in india

चौसा आम स्वाद में मीठा होता है। इसके रंग को देखकर इसकी पहचान की जा सकती है। इसका रंग सुर्ख पीला होता है। बिहार के एक शहर के नाम पर इस किस्म का नाम है। इसकी सबसे ज्यादा बिहार में उगाई जाती हैं। वहीं देश- विदेश के लोग इस आम को खाना पसंद करते हैं।

बंगीनापल्ली

यह आम बाकी के आम के तुलना में काफी बड़ा होता है। ये आम आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के बनगनपल्ले में पैदा होता है। पीले रंग के इस आम की लंबाई करीब 14 सेमी होते है। ये हल्के पीले रंग का होता है और इस पर कुछ धब्बे होते हैं। इस आम का स्वाद काफी खास होता है।

इसे भी पढ़ें : आम खाकर अब नहीं होगा गिल्ट, अपनाएं ये ट्रिक्स

हापुस आम

हापुस आम की सबसे बेहतरीन किस्म महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में होती है। यह आम 800 से 900 रुपए दर्जन बिक रहे हैं। इसकी एक प्राकृतिक सुगंध होती है, छिलका भगवा रंग का होता है। ये बिना फाइबर के होते हैं। यही कारण है कि महंगा होने के बाद भी इसकी लोकप्रियता अधिक है।

इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद के अनुसार डिनर में किन खाद्य पदार्थ को नहीं करना चाहिए शामिल, जानें

सिंधुरा आम

सिंधुरा आम आकार में बहुत लम्बा होता है और इसकी त्वचा लाल और हरे रंग की होती है। इसकी अत्यधिक मिठास और स्वाद के कारण इसे हनी मैंगो के नाम से भी जाना जाता है।

इन वैरायटी वाले आम को केवल देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी खाना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।