herzindagi
indian cities have best kind of mangoes

भारत के इन शहरों से मिलता है सबसे मीठा आम, क्या आप स्वाद चखना चाहेंगे?

अगर आप भी मीठा आम खाने का शौक रखते हैं तो फिर आपको भारत के इन शहरों में एक बार जरूर आम का स्वाद चखने पहुंचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-05-22, 15:58 IST

गर्मी का मौसम आते ही सभी के दिमाग में आम खाने का विचार आने लगता है। आम एक ऐसा फल जिसे फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि इस स्वाद अन्य फलों से काफी अलग होता है।

भारत में लगभग हजार से भी अधिक वैरायटी की आम उगाई जाती है, लेकिन कुछ आम ऐसे होते हैं जो नाम के साथ-साथ स्वाद के लिए भी काफी फेमस होते हैं। इसलिए भारतीय आम भी दुनिया भर में फेमस है।

अगर आप भी मीठा आम खाने का शौक रखते हैं तो फिर इस अर्तिकल में हम आपको कुछ ऐसे शहरों के नाम बताने जा रहे हैं जो मीठे आमों के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। आइए जानते हैं।

अल्फांसो आम

alphonso mango

वैसे तो महाराष्ट्र का लगभग हर शहर किसी न किसी फल के लिए फेमस है, लेकिन सबसे मीठे आम की बात होती है तो रत्नागिरी में उगाई जाती है। जी हां, रत्नागिरी में मिलने वाला अल्फांसो आम काफी मीठा आम माना जाता है। इस आम को कई लोग हापुस के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि अपने स्वाद के लिए यह आम दुनिया भर में फेमस है।

इसे भी पढ़ें:काटने के बाद काला होने लगता है आम तो अपनाएं ये टिप्स

दशहरी आम

dussehri aam

भारत के लोग दशहरी आम से वाकिफ न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। यह एक ऐसा आम है जिसे हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि कई राज्यों में काफी पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में इसकी खेती सबसे अधिक होती है। दिल्ली में भी इस आम को काफी पसंद किया जाता है।(दुनिया के सबसे महंगे आम)

केसर आम

kesar aam

शायद ही ऐसा कोई होगा जो आमरस का स्वाद न चखा हो। खासकर गुजरात में आमरस को काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि गुजरात में ज्यादातर आमरस केसर आम से भी बनाया जाता है। यह आम मीठे स्वाद के साथ-साथ रस, गूदे और केसरी सुगंध के लिए दुनिया भर में फेमस है। भारत के अन्य राज्यों में भी इसे काफी पसंद किया जाता है।(मीठा आम खरीदने के ट्रिक्स)

लंगड़ा आम

langra mango

लंगड़ा आम स्वाद और सुगंध के लिए पूरे भारत में फेमस है। यह सबसे मीठे आमों में से एक है। बिहार एक ऐसा राज्य है जहां इस आम की खेती सबसे अधिक होती है। इसलिए बिहार में इसे आमों का राजा भी बोला जाता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की कई जिलों में भी इसकी खेती बहुत होती है। दिल्ली जैसे शहर में इसे काफी पसंद किया जाता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:फ्रेश ब्रोकली खरीदने से लेकर लंबे समय तक स्टोर करने के टिप्स एंड ट्रिक्स


अन्य सबसे मीठे आम

किशन भोग आम पश्चिम बंगाल का फेमस आम माना जाता है। यह काफी स्वादिष्ट भी होता है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कर्नाटक में तोतापरी आम को काफी पसंद किया जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@sutterstocks,freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।