Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

केरल की इन वेजिटेरियन ट्रेडिशनल डिशेज का एक बार जरूर चखें स्वाद

अगर आप समझती हैं कि केरल में अधिकतर नॉन-वेज फूड ही मिलता है तो जानिए केरल के कुछ वेजिटेरियन ट्रेडिशनल डिशेज के बारे में। 
Updated:- 2020-09-08, 19:21 IST
traditional dishes of kerala main

केरल का नाम आते ही कई तरह की नॉन-वेज फूड का नाम दिमाग में आता है। आमतौर पर महिलाएं यही समझती हैं कि केरल का असली स्वाद उसके नॉन-वेज फूड में ही छिपा है। केरल की कराइमेन फ्राई तो पूरे विश्व में पसंद की जाती है। लेकिन केरल का स्वाद सिर्फ नॉन वेज फूड तक ही सीमित नहीं है। बल्कि केरल में वेजिटेरियन फूड भी उतना ही लाजवाब है। केरल में ऐसी कई वेजिटेरियन डिशेस सर्व की जाती हैं, जो वास्तव में बेहद ही लाजवाब होती हैं और इसलिए अगर आप केरल के ट्रेडिशनल फूड का स्वाद चखना चाहती हैं तो आपको इन वेजिटेरियन फूड को जरूर ट्राई करना चाहिए। केरल का भोजन अरब, मालाबारी और फ्रांसीसी प्रभावों का एक सुंदर समामेलन है, ऐसे में केरल भोजन के मामले में कई संस्कृति का एक अनूठा स्पर्श है। त्योहारों के दौरान यहां के शाकाहारी व्यजंन आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको केरल के कुछ ट्रेडिशनल वेजिटेरियन फूड के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद स्वादिष्ट लगेंगे-

इसे जरूर पढ़ें: भारत में इन रेस्टोरेंट में मिलता है बेहतरीन वेगन फूड, एक बार जरूर करें विजिट

एरीसेरी

pumpkin erissery inside

एरीसेरी को केरल में स्थानीय व टूरिस्ट दोनों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसे मुख्य रूप से कद्दूकस की मदद से बनाया जाता है। इसें नारियल, सब्जियों और मसालों जैसे हल्दी, जीरा आदि के साथ पकाया जाता है। यह केरल की थाली में एक मेन डिश की तरह सर्व की जाती है। चावलों के साथ एरीसेरी का अपना एक अलग ही स्वाद आता है। इसके अलावा, इसे केरल के दौरान कई खास अवसरों व त्योहार पर भी बनाया जाता है।

मोरू करी

moru curry inside

मोरू करी को दही की मदद से बनाया जाता है। यह एक बेहद ही स्वादिष्ट करी है। जिसमें दही के साथ-साथ नारियल व कई बेहतरीन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यह केरल की एक ऐसी वेजिटेरियन डिश है, जिसे हर घर में पसंद किया जाता है। आपको भी एक बार मोरू करी का स्वाद जरूर चखना चाहिए।

पुट्टु

rice puttu inside

पुट्टु को केरल के लगभग हर घर में खाया जाता है। चावल और नारियल की मदद से तैयार की जाने वाली इस डिश को लोग ज्यादातर नाश्ते या शाम के स्नैक्स के रूप में खाते हैं। इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। यह बेहद ही नरम होता है। यह एक स्टीम्ड राइस केक है जो आकार में बेलनाकार होता है और इसे बहुत सारे नारियल के छिलकों के साथ पकाया जाता है। इस डिश की शानदार बनावट और स्वाद इसे राज्य का एक लोकप्रिय नाश्ता और मुख्य व्यंजन बनाता है। यह पारंपरिक रूप से कदला, या काली छोले की करी के साथ केरल शैली में परोसा जाता है।

 

इडियप्पम और करी

idiyappam inside

इडियप्पम केरल में सबसे अधिक स्वाद वाले व्यंजनों में से एक है। ये पतली सेंवई चावल के आटे, नमक और पानी के साथ बनाई जाती है। इडियप्पम को पारंपरिक रूप से करी के साथ परोसे जाता है। इन्हें केरल राज्य में नूलप्पम के नाम से भी जाना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: यह छोटी-छोटी ग्रिलिंग मिसटेक्स बिगाड़ देती हैं चिकन का टेस्ट

 

अप्पम

appam recipe inside

केरल में अगर आप किसी से पूछें कि उनकी फेवरिट डिश कौन सी है तो यकीनन बहुत से लोग अप्पम का नाम ही लेंगे। अप्पम एक चावल का पैनकेक (पैनकेक बनाने का तरीका) है जिसमें एक मोटा और मुलायम केंद्र होता है और एक पतला और कुरकुरा बाहरी होता है। आप विभिन्न व्यंजनों के साथ अप्पम का आनंद ले सकती हैं, और यह आपके भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ाएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit: mozismenu.com, revisfoodography, vegrecipesofindia.com, cookingfromheart.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।