पोषक तत्वों से भरपूर अनार हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। हालांकि, इसे छीलना मुश्किल टास्क लगता है। यही कारण है कि हममें से कई लोग अनार खरीदना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। अगर अनार ले भी आएं, तो वह लंबे समय तक हमारे किचन काउंटर पर पड़े रहते हैं। कुछ लोग खराब होने के डर से अनार को फ्रिज में रख देते हैं।
हममें से कई लोग आदतन फल खरीदते ही सीधे फ्रिज में रख देते हैं, ये सोचकर कि इससे वे ज्यादा दिनों तक ताजा रहेंगे। लेकिन हर फल की अपनी खासियत होती है और उसी के मुताबिक उसका स्टोरेज भी होना चाहिए। अनार एक ऐसा फल है जो बाहर भी कुछ दिनों तक टिक सकता है और फ्रिज में भी। मगर सवाल यह है कि सही तरीका कौन- सा है? क्या अनार को फ्रिज में रखा जाना चाहिए?
इस लेख में हम जानेंगे कि अनार को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं, ऐसा करने से इसके स्वाद और रंग में क्या फर्क आता है और साथ ही ये भी समझेंगे कि अनार को स्टोर करने के और क्या-क्या स्मार्ट तरीके हो सकते हैं।
क्या अनार को फ्रिज में रखना चाहिए?
इसका जवाब है कि बिल्कुल। अनार को फ्रिज में रखा जा सकता है। ऐसा करने से अनार ज्यादा समय तक चलता है। फ्रिज की ठंडक अनार को जल्दी खराब होने से रोकती है। यदि आप पूरे फल को स्टोर करना चाहते हैं, तो उसे बिना काटे फ्रिज के फ्रूट ड्रॉअर में रखें। इससे उसकी शेल्फ लाइफ अच्छी होती है।
ठंडा तापमान अनार के दानों के स्वाद और बनावट को बरकरार रखता है। अनार के दाने रसदार बने रहते हैं। इससे फ्रिज की ठंडक अनार पर फफूंदी लगने से रोकती है, जो बाहर के तापमान में तेजी से फैल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या फ्रिज में रखने से खराब हो जाता है पपीता और केला? जानें किन फलों को फ्रिज में रखने की नहीं होती जरूरत
अनार के दानों को स्टोर कैसे करें?
अगर आपने अनार छीलकर उसके दाने निकाल लिए हैं, तो उन्हें एक एयरटाइट डब्बे में डालकर फ्रिज में रखें। इससे वे 5-7 दिनों तक फ्रेश रहते हैं। उन्हें खुले में फ्रिज में रखने से नमी खो सकती है और दाने ड्राई हो सकते हैं। एयरटाइट कंटेनर में किसी तरह की नमी नहीं होती जिससे दाने फ्रेश रहते हैं।
अनार को लंबे समय तक स्टोर करने के टिप्स-
- अनार को फ्रूट ड्रॉअर में जल्दी पकने वाली सब्जियों से दूर रखें। ध्यान रखें कि फ्रिज का टेंपरेचर बहुत ज्यादा और बहुत कम भी नहीं होना चाहिए।
- अगर आप अनार के दाने फ्रिज में स्टोर कर रहे हैं, तो उन्हें अच्छी तरह से धोकर सुखाएं और फिर एक एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें। ऐसे में अनार के दाने 5-7 दिनों तक फ्रेश रहेंगे।
- अनार को लंबे समय तक रखने के लिए आप इसके दाने को जिपलॉक बैग में रखकर फ्रीज भी कर सकते हैं। जब मन करे, इन्हें निकालकर रूम टेंपरेचर पर रखें ताकि यह नरम हो जाएं और फिर इनका आनंद लें।
- आप अनार का जूस निकालकर उन्हें आइट ट्रे में भरकर भी स्टोर कर सकती हैं। इसे आप आगे जूस बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बार-बार अनार छीलकर उसका जूस निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे पता करें कि अनार खराब हो गया है?
अगर आप गलत तरीके से अनार स्टोर करती हैं, तो कई बार यह जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में उन साइन्स पर ध्यान दें जो बताएंगे कि अनार खराब हो गया है-
- ताजा अनार का छिलका शाइनी होता। अगर छिलका सूखा, सिकुड़ा हुआ या बहुत नरम हो जाए, तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है।
- ताजा अनार में हल्की मीठी खुशबू आती है। अगर उसमें से खट्टी, सड़ी या शराब जैसी बदबू आए, तो यह सड़ने लगा है।
- ताजे अनार के दाने चमकदार लाल या गुलाबी होते हैं। अगर दाने भूरे, काले, चिपचिपे या बदबूदार लगें, तो वे खराब हो चुके हैं। स्वाद में खट्टापन या कड़वापन भी यही संकेत देता है।
- अनार के छिलके पर या दानों के बीच सफेद, काले या हरे रंग की फफूंदी दिखे तो उसे तुरंत फेंक दें।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों