बदलते मौसम में कितना होना चाहिए फ्रिज का टेंपरेचर?

Ideal Temperature for Refrigerator: बारिश के मौसम के बाद बदलते मौसम में अगर फ्रिज को सही टेंपरेचर पर यूज न किया जाए तो उसमें समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि आपको इस दौरान कितने नंबर पर फ्रीज चलाना चाहिए।
image

मानसून के बाद ठंड आ रही है, पर अभी भी कई जगहों पर बारिश जारी है। इसके चलते तापमान में गिरापट आई है। बारिश के कारण मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। इस बदलते मौसम में घर में रखे रोजाना इस्तेमाल होने वाले होम अप्लायंसऔर इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। खासकर फ्रिज के टेंपरेचर का खास ख्याल रखना होता है। फ्रिज को सही टेंप्रेचर पर यूज न किया जाए तो उसमें खराबी आ सकती है। गर्मी, सर्दी या बारिश के मौसम में फ्रिज का तापमान थोड़ा बदलना स्वाभाविक है। लेकिन, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का तापमान एक निश्चित रेंज में ही रखना होता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर बरसात के सीजन में रेफ्रिजरेटर को कितने टेंप्रेचर पर सेट करें कि इसमें कोई समस्याएं न हों।

बारिश के बाद बदलते मौसम में फ्रिज का टेंप्रेचर कितना रखें?

fridge cleaning hacks

रेफ्रिजरेटर का तापमान किसी भी मौसम में 1.7 डिग्री से लेकर 3.3 डिग्री के बीच होना जरूरी है। इस तापमान पर फ्रिज में रखे खाने पर बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। साथ ही, इसमें सारे फूड फ्रेश रखने में मदद भी मिलती है।
एक्स्पर्ट्स की मानें तो फ्रिज का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से हमेशा कम ही रखना चाहिए। यह टेंप्रेचर खाद्य पदार्थों को ताजा और सुरक्षित रखने में मदद करता है।

फ्रिज के लिए क्यों जरूरी है सही तापमान?

fridge tips

  • सही तापमान पर खाद्य पदार्थ लंबे समय तक ताजा रखे जा सकते हैं और बैक्टीरिया का विकास भी नहीं होता है।
  • मौसम के अनुसार, सही तापमान रखने से फ्रिज की ऊर्जा की बचत होती है।
  • सही टेंप्रेचर पर फ्रिज का इस्तेमाल करने से यह लंबे समय तक चलता है।

इसे भी पढ़ें-इन Cleaning Hacks की मदद से मिनटों में साफ कर सकते हैं फ्रिज की ट्रे

फ्रिज की अच्छी देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्स

refrigerator using tips

  • फ्रिज को अगर आप लंबे समय तक चलाना चाहते हैं, तो इसे नियमित रूप से साफ करते रहें।
  • फ्रिज को फूड आदि रखकर ओवरलोड न करें।
  • फ्रिज को कभी भी घर की दीवार से सटाकर न रखें। इसके पीछे की तरफ हमेशा पर्याप्त जगह छोड़ें।
  • फ्रिज में हमेशा खाद्य पदार्थों को ढककर रखें।

इसे भी पढ़ें-फ्रिज की सफाई करते समय कहीं आप तो नहीं करती हैं ये गलतियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP