herzindagi
safe to keep boiled potatoes in fridge

उबले हुए आलूओं को भूल से भी फ्रिज में ना करें स्टोर

अक्सर हम सभी अपना समय बचाने के चक्कर में आलूओं को उबालकर उसे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। हालांकि, उबले हुए आलूओं को फ्रिज में स्टोर करने से आपको कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-20, 16:19 IST

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। ऐसी बहुत सारी रेसिपीज हैं, जिसमें उबले हुए आलूओं का इस्तेमाल किया जाता है। फिर चाहे आपको पराठा बनाना हो या टिक्की, आप उबले हुए आलूओं को ही काम में लाते हैं। कई बार स्नैक्स तैयार करते समय उसमें भी उबले हुए आलूओं को काटकर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आलूओं को उबालने में समय लगता है। ऐसे में अधिकतर लोग एक साथ बहुत सारे आलू उबाल लेते हैं और बचे हुए आलूओं को फ्रिज में स्टोर कर देते हैं।

हम सभी ने कभी ना कभी ऐसा किया ही है। समय बचाने के लिए यह एक अच्छा तरीका माना जाता है। जब आपके पास पहले से उबले हुए आलू होते हैं तो आप झटपट कुछ भी बना सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आलूओं को उबालकर उन्हें फ्रिज में स्टोर करना सही नहीं माना जाता है। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो इससे आपको कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं-

Why cooked potatoes should not be refrigerated

इसे भी पढ़ें: आलू की मदद से सिर्फ स्नैक्स ही नहीं, बनाए जा सकते हैं यह डेसर्ट भी

बदल जाता है स्वाद

अगर आप उबले हुए आलू को फ्रिज में रखते हैं तो इसका एक नुकसान यह होता है कि इससे आलू का स्वाद बदल जाता है। फ्रिज आलू के स्वाद को काफी हद तक बेअसर कर देता है। ठंडे तापमान के कारण उबला हुआ आलू खाने में उतना टेस्टी नहीं लगता है। यही कारण है कि उबले हुए आलूओं को हमेशा रूम टेंपरेचर पर स्टोर करने की सलाह दी जाती है।

नहीं मिलता पूरा पोषण

अन्य सब्जियों की ही तरह आलूओं में भी कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अगर आप उबले हुए आलूओं को फ्रिज में स्टोर करते हैं तो इससे उनके पोषक तत्वों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। कम तापमान के कारण आलू के पोषक तत्व नष्ट होने की संभावना होती है। इसलिए, आलू में पोषक तत्वों को बरकरार रखने के लिए आप हमेशा उन्हें रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करें।

यह विडियो भी देखें

cooked potatoes should not be refrigerated

इसे भी पढ़ें: आलू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

बदल जाता है टेक्सचर

उबले हुए आलू को फ्रिज में रखने से न केवल उनका स्वाद बदल जाता है और पोषक तत्व कम होते हैं, बल्कि आलू का टेक्सचर भी बदल जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि फ्रिज के ठंडे तापमान के कारण आलू में मौजूद स्टार्च क्रिस्टलीय रूप में बदल जाता है। यही कारण है कि जब आप फ्रिज में रखे आलू को दोबारा गर्म करते हैं तो आलू का दानेदार टेक्सचर हो जाता है।

हो जाते हैं गूदेदार

उबले हुए आलूओं को अगर फ्रिज में स्टोर किया जा रहा है और आप उसे सही तरह से स्टोर नहीं करते तो इससे वे बहुत अधिक नम व गूदेदार हो सकते हैं। जिसके कारण उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा हो सकता है।

cooked potatoes should not be refrigerated ()

क्या करें

सबसे पहले तो आप कोशिश करें कि केवल उतने आलू ही उबालें, जितने आपको इस्तेमाल करने हैं। अगर आपके आलू बच जाते हैं तो उन्हें रूम टेंपरेचर पर स्टोर करना सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, अगर आप उन्हें फ्रिज में स्टोर करना चाहते हैं तो रेफ्रिजरेट करने से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि आप उन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में ठीक तरह से स्टोर करें। कोशिश करें कि आप उबले हुए आलूओं को जल्द से जल्द इस्तेमाल कर लें, जिससे उनका टेस्ट, टेक्सचर और न्युट्रिशन वैल्यू बरकरार रहे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।