herzindagi
image

धूप में सूखा हुआ हरा धनिया का इस तरह इस्तेमाल आपने कभी नहीं किया होगा

धूप में सूखा हुआ हरा धनिया सिर्फ गार्निश के लिए नहीं है, बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। बस आपको सही हैक्स मालूम होने चाहिए, ताकि टाइम बचाया जा सके।
Editorial
Updated:- 2025-07-17, 16:14 IST

हरा धनिया खाने को स्वाद के साथ-साथ शाही लुक भी देने का काम करता है। वेज से लेकर नॉन वेज की हर डिश में जब ऊपर से ताजा हरा धनिया छिड़का जाता है, तो प्लेट का लुक भी चमक उठता है और खाने का टेस्ट भी डबल हो जाता है। इसलिए फ्रिज में हरा धनिया जरूर मिलता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हरा धनिया सही से स्टोर नहीं हो पाता और गलकर खराब हो जाता है।

हालांकि, ज्यादा दिन तक हरा धनिया फ्रेश करके नहीं रखा जा सकता, क्योंकि यह जल्दी सूख जाता है। सूखे हुए हरा धनिया को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ लोग धूप में सुखाकर इसका इस्तेमाल करती हैं। धूप में सुखा हुआ धनिया सिर्फ गार्निश के लिए नहीं है, बल्कि इसका पाउडर, मसाला मिक्स और यहां तक कि चटनी में भी किया जा सकता है।

अगर आपको सूखा हुआ हरा धनिया इस्तेमाल करना नहीं आता, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद से खाने का स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

धूप में हरा धनिया कैसे सुखाएं?

धूप में हरा धनिया बहुत ही आसानी से सुखाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स अपनाने होंगे, ताकि लंबे वक्त तक आसानी से स्टोर किया जा सके।

how to dry coriander at home

क्या करें?

  • सबसे पहले हरा धनिया से पिली या काली पत्तियों को निकाल दें। फिर साफ पानी से धोकर पानी निकलने के लिए रख दें।
  • अब किसी कपड़े पर सुखाने के लिए रख दें। बेहतर होगा कि सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। इसपर फैलाकर छांव में रखें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
  • डंठल और पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि जल्दी सूखे। अब इन टुकड़ों को एक साफ सूती कपड़े, अखबार या स्टील ट्रे पर पतला फैलाएं।
  • इसे धूप में सुखाने के लिए रख दें और लगभग 5 दिन तक रखें। इस दौरान बारिश का ख्याल रखें और रात में उठाकर अंदर रख दें।
  • जब धनिया पूरी तरह सूख जाए और हाथ से मसलने पर चूरा बनने लगे, तो समझिए अब ये स्टोर करने लायक है। पूरी तरह ठंडा और सूखा होने पर इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके इस्तेमाल करें।  

इसे जरूर पढ़ें- हरा धनिया के पतरोड़े स्नैक्स की बढ़ा देंगे शान, यहां जानें आसान रेसिपी

कैसे करें सुखे हरा धनिया का इस्तेमाल?

  • आप इसका पाउडर भी तैयार कर सकती हैं। इससे डिश में ताजगी और हरे धनिए जैसा हल्का स्वाद आता है।
  • सूखे धनिए को भुने जीरे, काली मिर्च, नमक और सुखी पुदीना पत्तियों के साथ मिलाकर एक इंस्टेंट चटनी तैयार करें।

storing dried coriander leaves

  • सूखा हरा धनिया का इस्तेमाल दाल-चावल या सब्जियों में टॉपिंग के रूप में भी किया जा सकता है।
  • आप इसका इस्तेमाल सत्तू, खिचड़ी, दही या चुने के साथ कर सकती हैं। इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा।
  • नमकीन या सूखे स्नैक्स में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • दही या रायते में सूखा हरा धनिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर होगा कि ऊपर से डालकर खाएं। 

यह विडियो भी देखें

सूखी धनिया पत्तियों को कैसे स्टोर करें?

  • सूखी धनिया की पत्तियों को स्टोर करने के लिए जार या एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • नमी से बचाने के लिए नमक की पोटली इसके साथ रख दें, ताकि स्वाद अच्छा बना रहे।

how to dry coriander at home (2)

  • इसके अलावा, कंटेनर को कभी भी गर्म जगह पर न रखें क्योंकि इससे परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
  • पूरे स्टॉक को स्टोर करने के लिए आप बैग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- अगर ऐसे रखेंगी हरा धनिया तो बिना फ्रिज के भी हफ्तों तक रहेगा फ्रेश

इस तरह धूप में हरा धनिया को सुखाकर स्टोर कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।