DIY Kitchen Tips: बर्तनों में पानी की वजह से लग रहे जंग को ऐसे हटाएं

किचन के बर्तनों में अलग जंग लगने लगे, तो उनमें खाना नहीं खाया जा सकता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि आप कैसे इस जंग को हटा सकते हैं। 

vinegar to remove rust from utensils

लोहे के बर्तनों को आपने जंग लगते देखा होगा। दरअसल पानी, हवा और मेटल के रिएक्शन के कारण लोहे में बड़ी जल्दी जंग लगता है। लोहे के बर्तनों की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उनमें थोड़ा-सा तेल लगाकर उन्हें रखें। इसी तरह अन्य बर्तनों में भी कई बार जंग लग जाता है, जिसके कारण आपके पास उन्हें फेंकने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रहता है। इसके कारण अपके सुंदर बर्तन खराब लगने लगते है। कई बार गैस-चूल्हे को जलाने वाले लाइटर में भी जंग लगने लगता है। किसी पुराने चाकू, चम्मच या प्लेट पर जंग दिखने लगता है।

कई सारे कारणों से जंग लग सकता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपने लोहे के किसी बर्तन के साथ बाकी बर्तन रख दिए हों और यह जंग ट्रांसफर हो जाता है। अगर कोरोसिव एलिमेंट्स के साथ मेटल्स को रखा जाए, तो उनमें जंग जल्दी लगता है। कई बार हार्श क्लीनिंग प्रोडक्ट्स भी इसका कारण बनते हैं। हालांकि, आप इस समस्या से आसानी से निपट सकते हैं। इसके लिए ऐसे कई असरदार घरेलू नुस्खे हैं, जो आपको ट्राई करने चाहिए।

करें सिरके का इस्तेमाल

क्या आपको पता है कि सिरका एक बढ़िया क्लीनिंग एजेंट है। आप इससे बर्तनों की चमक वापस पा सकते हैं और जंग को भी हटाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके लिए एक बड़े कटोरे में 1 कप गर्म पानी और 1 कप सिरका डालकर मिला लें। उसमें अपने बर्तन डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे जंग निकल जाएगा और फिर आप बर्तनों को धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

baking soda for cleaning utensil

इससे ज्यादा असरदार क्लीनिंग एजेंट आपको नहीं मिलेगा। लोग इसका उपयोग खाने के साथ-साथ घर के कई काम निपटाने के लिए भी करते हैं। अगर आप भी इससे अपने बर्तनों का जंग हटाना चाहें, तो एक कटोरे में गर्म पानी और 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर घोल बना लें। इसमें बर्तनों को 30 से 40 मिनट के लिए डुबोए रखें और फिर साबुन और स्क्रब से रगड़कर उन्हें साफ कर लें।

कच्चे आलू का इस्तेमाल करें

आलू में ऑक्सालिक एसिड होता है जिसका उपयोग जंग हटाने वाले एजेंट के रूप में किया जाता है। इसके लिए आप एक कच्चे आलू को आधा काट लीजिए। कटे हुए किनारों पर डिशवॉशिंग लिक्विड की कुछ बूंदें डालें। जिस भी जगह में जंग लगा है, वहां पर आलू को अच्ची तरह से रगड़ लें। आलू को जंग लगी जगह पर कम से कम चार घंटे तक लगा रहने दें। आलू निकालें और उस हिस्से को स्पंज से अच्छी तरह धो लें।

आलू के रस में नींबू डालकर इस्तेमाल करें

how to use potato in different ways

नींबू का रस स्क्रब की तरह काम करता है और आलू जंग हटाने का बढ़िया काम करेगा। नींबू के रस और आलू के रस को मिलाकर किसी कपड़े से जंग वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद लगभग 40 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर लिक्विड डिशवॉशिंग और स्टील के स्क्रब से रगड़कर बर्तनों को साफ कर लें। आप इसे डिशवॉशिंग सोप में मिलाकर भी रख सकते हैं और बर्तनों को इसी धोकर चमकाएं।

इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज से बर्तन स्टैंड में लगी जंग को हटा सकते हैं आप, जानिए कैसे

साइट्रिक एसिड और बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करें

साइट्रिक एसिड पाउडर और बेकिंग पाउडर को मिलाकर भी एक असरदार क्लीनिंग एजेंट तैयार किया जा सकता है। बर्तनों को धोने के लिए दोनों का एक पेस्ट बनाकर रख लें और उसे जंग लगी धातु पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्क्रब की मदद से उसे स्क्रब करें और आप देखेंगे की जंग धीरे-धीरे छूट रहा है।

ध्यान रखें कि कोई भी चीज एक दिन में असर नहीं दिखा पाती है। इसके लिए आपको इन टिप्स को नियमित रूप से आजमाना होगा। अगर आपके बर्तनों पर बहुत ज्यादा जंग लग चुका है, तब आप उसे किसी बर्तन भंडार में ही लेकर जाएं। बर्तन हटाने के लिए रेगमार्क का इस्तेमाल भी कुछ लोग करते हैं।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही टिप्स पाने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP