Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

इस 1 चीज से बर्तन स्टैंड में लगी जंग को हटा सकते हैं आप, जानिए कैसे

बर्तन स्टैंड को एकदम क्लीन करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Updated:- 2022-07-25, 13:27 IST
how to remove rust from utensils stand

बर्तन को सही तरीके से रखने के लिए किचन में बर्तन स्टैंड लगभग हर कोई लगाता है। अगर किचन में जगह कम है तो दीवार में बर्तन स्टैंड लगाना आम बात है, क्योंकि इससे किचन में स्पेस की परेशानी नहीं होती है। लेकिन कई बार बर्तन स्टैंड की सफाई नहीं करने पर उसमें जंग लग जाती है जिकसी वजह से स्टैंड बेहद ही गंदा नज़र आता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप चंद मिनट में जंग को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।

पहले करें ये कम

remove rust from utensils stand with sandpaper in hindi

बर्तन सैंड को साफ करना बेहद आसान है, लेकिन जंग निकालने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। इसके लिए सबसे पहले बर्तन स्टैंड से एक-एक करके सभी बर्तन को हटा दें। अब स्टैंड को एक से दो बार पानी से धो लें और कपड़े से साफ कर लें।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

how to remove rust from utensils stand with baking soda

जी हां, जिस चीज से आप चंद मिनटों में बर्तन स्टैंड से जंग निकाल सकते हैं उसका नाम है बेकिंग सोडा। बेकिंग सोडा की मदद से आप जिद्दी से जिद्दी जंग को लगभग 5 मिनट के अंदर हटा सकते हैं। बेकिंग सोडा से सिर्फ बर्तन ही नहीं बल्कि अन्य कई चीजों पर लगी जंग को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 2 चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच चूना को मिक्स करके एक लेप बना लीजिए।
  • अब इस लेप को जंग वाली जगह पर लगाकर लगभग कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • लगभग 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
  • साफ करने के बाद पानी से धो लें। इससे बर्तन स्टैंड से जंग आसानी से निकल जाती है।
  • आपको बता दें कि चूना जंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और बेकिंग सोडा उसे नरम करता है जिससे जंग आसानी से निकल जाती है।

इसे भी पढ़ें:बोल्ट या स्क्रू में जंग लगने से खिड़की या दरवाजे नहीं खुल रहे हैं तो फॉलो करें टिप्स

बेकिंग सोडा और सैंड पेपर का करें इस्तेमाल

remove rust from utensils stand with sandpaper

जी हां, बेकिंग सोडा और सैंड पेपर की मदद से भी आप बर्तन स्टैंड पर लगी जंग को कुछ ही देर में साफ कर सकते हैं। अगर आपके पास सैंड पेपर नहीं है तो आप किसी भी हार्डवेयर की दुकान से खरीद सकते हैं। लगभग 15-20 रुपये में सैंड पेपर मिल जाते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 2 चम्मच बेकिंग सोडा में एक कप पानी को डालकर एक स्प्रे तैयार कर लीजिए।
  • अब जंग लगी जगह पर स्प्रे का छिड़काव करके लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद एक बार फिर से एक हाथ से स्प्रे का छिड़काव करें और दूसरी हाथ से सैंडपेपर से रगड़े।
  • कुछ देर सैंडपेपर से रगड़ने के बाद पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें:व्हाइट जींस में लगे दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

tips to remove rust from utensils stand

  • बर्तन स्टैंड से जंग को हटाने के लिए आप अन्य कई चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जैसे- चूना और नींबू के मिश्रण से जंग को हटा सकते हैं।
  • सिरके की मदद से भी कुछ हद तक जंग की सफाई कर सकते हैं।
  • नमक और नींबू की मदद से भी जंग को हटा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@hz,freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।