पुराने स्टील के बर्तनों में लगी जंग से ऐसे पाएं छुटकारा, आजमाएं ये आसान तरीके

जंग सिर्फ लोहे के सामान या फिर बर्तनों में ही नहीं लगती है, बल्कि यह स्टील के बर्तनों में भी आसानी से लग जाती है। यह ना सिर्फ बर्तनों की खूबसूरती को खराब करती है बल्कि इससे वह जल्दी टूट भी जाते हैं। स्टील के बर्तन ही नहीं बल्कि अन्य सामान में भी जंग लग जाती है। आपने देखा होगा कि गैस-चूल्हे को जलाने के लिए जिस लाइटर का इस्तेमाल करते हैं, वह भी स्टील का होता है, लेकिन पुराना होने की वजह से इसमें भी जंग लगने लगती है।
स्टील के बर्तनों में लगी जंग को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए कुछ घरेलू तरीके हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो इन तरीकों को स्टील के अन्य समानों पर लगी जंग को साफ करने के लिए भी आजमा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन देसी तरीकों के बारे में-
इनो और नींबू का इस्तेमाल

बर्तन या फिर अन्य स्टील के सामनों में जंग लग गयी है तो उसे साफ करने के लिए इनो और नींबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है सिर्फ इनो को एक बाउल में निकाल लें और उसमें नींबू का रस मिक्स कर दें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद टूथब्रश की मदद से जंग लगे स्थानों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सैंड पेपर लें और उससे रगड़कर बर्तनों या फिर अन्य स्टील के सामानों की सफाई करें। ध्यान रखें कि इससे जंग पूरी तरह चली जाएगी, बिना बर्तनों को नुकसान पहुंचाए।
इसे भी पढ़ें:संतरे की जगह कीनू तो नहीं खरीद रहें आप, ऐसे करें पहचान
बेकिंग सोडा और एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल

कई घरेलू समस्याओं का हल हैबेकिंग सोडा। इसका इस्तेमाल साफ-सफाई के अलावा बदबू दूर करने के लिए भी किया जाता है। हालांकि स्टील के बर्तनों से आप जंग साफ कर रही हैं तो इसके साथ अन्य चीजों का भी इस्तेमाल करना होगा।
- सबसे पहले कॉटन बाउल लें और उसपर एप्पल साइडर विनेगर स्प्रे करें। अब बेकिंग सोडा बर्तनों पर लगाएं और विनेगर लगे कॉटन बाउल से रगड़ते हुए सफाई करें।
- ध्यान रखें कि बीच-बीच में आपको विनेगर कॉटन बाउल पर स्प्रे करते रहना होगा, क्योंकि वह सूख भी सकता है। ड्राई न होने दें, 10 मिनट तक रगड़कर साफ करने के बाद बर्तनों को साफ कपड़े से पोंछ दें।
- जंग की सफाई होने के बाद एक दूसरे कपड़े में लेमन एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें और फिर उससे सफाई करें। इससे बर्तनों की चमक बनी रहेगी और जंग भी साफ हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:कामकाजी महिलाओं के किचन में जरूर होने चाहिए ये स्मार्ट अप्लाइंसेस, काम बना देंगे आसान!
नमक और नींबू का एक टुकड़ा
स्टील के सामान से जंग हटाने के लिए नमक और नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले एक बाउल में 2 चम्मच नमक मिक्स करें और उसे नींबू के टुकड़ों पर लगाएं। अब इसी नींबू के टुकड़ों को जंग लगी हुई जगहों पर रगड़ें। 5 से 10 मिनट के अंदर जंग साफ होती चली जाएगी। इसके बाद आप चाहें तो पानी और डिशवॉश लिक्विडया फिर कपड़े से पोंछ कर साफ कर बर्तनों को पहले की तरह चमका सकती हैं।
स्टील के बर्तनों की देखभाल

- कई बार अधिक बर्तन हो जाने की वजह से स्टील के बर्तनों को स्टोर रूम में रख देते हैं। नमी की वजह से भी इसमें जंग की समस्या होने लगती है।
- गैस चूल्हे के पास मौजूद लाइटर को हमेशा गीले कपड़े से साफ करने के बजाय सूखे कपड़े से साफ करें। यही नहीं हफ्ते में एक दिन उसकी सफाई अच्छे से करें।
- स्टील के बर्तनों को धोने के बाद सीधे ट्रॉली में शिफ्ट ना करें। कोशिश करें कि बर्तनों को एक बार अच्छी तरीके से धूप दिखाएं। कभी-कभी सही रखरखाव नहीं होने की वजह से भी स्टील के बर्तनों में जंग लग जाती है।
स्टील के बर्तनों में लगे जंग को साफ करने के लिए आप इन सभी टिप्स को ट्राई कर सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें शेयर कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।