Kitchen Hacks: मिनटों में उतर जाएगा आलू का छिलका, उबालते समय आजमाएं ये 3 स्मार्ट हैक्स

Tricks to peel boil potato instantly: आलू उबालने के बाद आपको भी छिलका छीलने में परेशानी होती है? अगर ऐसा है तो आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप मिनटों में उबले आलू से छिलका अलग कर सकती हैं।
Easy potato peeling

एक गृहिणी को किचन में करने के लिए बहुत सारे काम होते हैं। ऐसे में उन्हें निपटाने के लिए उसे स्मार्ट तरीके अपनाने पड़ते हैं। तब जाकर वो अपने कामों से जल्दी फ्री होती है। अन्यथा पूरा दिन रसोई में ही बीत जाता है। वहीं अगर आप वर्किंग वुमेन हैं तो आपको और भी ज्यादा स्मार्टली वर्क करना पड़ता है। सुबह के वक्त किचन में खाना बनाने से लेकर बच्चों को तैयार करने और सबका टिफिन पैक करने जैसे बहुत काम होते हैं। ऐसे में हमें हाथों को थोड़ा जल्दी चलाना पड़ता है ताकि समय पर सारे काम हो जाएं।

सब्जियों का राजा आलू खाना हर किसी को पसंद होता है। इससे कई डिशेज भी तैयार की जाती हैं। जैसे आलू के पराठे, आलू बोंडा, सैंडविच, आलू की सब्जी आदि। ऐसे में इन सबको बनाने के लिए हमें सबसे पहले आलू को उबालना पड़ता है। तब जाकर हम कोई रेसिपी बना पाते हैं। वहीं आलू को उबालने के बाद उसका छिलका उतारना एक बड़ा टास्क होता है। खासकर जब आलू गर्म होते हैं, तो हमें और भी ज्यादा दिक्कत होती है। इसके अलावा नए आलू का छिलका उबलने के बाद बहुत ही मुश्किल से उतरता है और अगर हम उसे चाकू से हटाते हैं, तो आधे से ज्यादा आलू बर्बाद हो जाता है। अगर आपको भी उबले आलू से छिलका हटाने में कठिनाई होती है, तो आज हम आपको तीन स्मार्ट ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप आलू से मिनटों में बिना किसी दिक्कत के छिलका उतार सकती हैं। ये ट्रिक्स जानकर आप भी बोलेंगी 'काश पहले पता होता!'

उबले आलू से छिलका उतारने के स्मार्ट हैक्स (Smart hacks to boiled potatoes peel quickly)

1 छिलके के बीच में कट लगाएं

यदि आप चाहती हैं कि आलू उबलने के बाद उससे छिलका आसानी से उतर जाए तो उसके लिए आपको आलू को उबालने से पहले बीच में गोलाई आकार में कट लगाना है। इसके बाद आलू को उबालने रखें। ऐसा करने से जब आप आलू को उबलने के बाद छीलेंगी तो कट वाली जगह से नाखून की मदद से छिलका हटाएंगी तो पूरा छिलका आसानी से हट जाएगा।

how to boil potato

2 नमक डालकर उबालें

अगर आपको आलू उबलने के बाद छिलका उतारने में परेशानी होती है, तो उसके लिए आप उबलते समय पानी में थोड़ा नमक डाल दें। ऐसा करने से जब आप आलू को पानी से निकालकर हल्का ठंडा करके छिलेंगी तो उसका छिलका आसानी से हट जाएगा। इसके अलावा नमक डालने से आलू जल्दी उबलते भी हैं।

ये भी पढ़ें: Easy Kitchen Hacks: आलू को जल्‍दी उबालने के आसान टिप्‍स

kitchen hacks

3 ठंडे पानी का शॉक

उबले हुए आलू को पानी से निकालने के बाद तुरंत छीलने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है। इसके लिए आपको आलू उबले जाने के बाद आपको एक बर्तन में पानी लेना है और उसमें बर्फ के टुकड़े डाल देने हैं। अब इस चिल्ड पानी में आपको उबले हुए आलू को कुछ मिनट के लिए डाल देने हैं। आप देखेंगे उबले हुए आलू का छिलका सिकुड़ने लगेगा। जिसके बाद आसानी से छिलका उतर जाएगा।

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: क्या आलू उबालने के बाद कुकर हो जाता है काला? इन Kitchen Tips से करें चुटकियों में चकाचक

how to peel boiled potatoes quickly

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP