herzindagi
how to clean wooden spoons boiling water

लकड़ी के बर्तनों के रखरखाव से जुड़ी ये बातें आप भी जरूर जानें

हमारे घरों में कई तरह के लकड़ी के बर्तन होते हैं। इन बर्तनों की  सफाई और रखरखाव का खास ध्यान देना चाहिए, नहीं तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं। इस लेख में हमने इनके रख रखाव से जुड़े कुछ तरीके बताए हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-25, 10:14 IST

पहले के जमाने में चीजें स्टोर करने के लिए लकड़ी के बर्तनों का उपयोग किया जाता था। फिर बीच में इसका चलन कम हो गया और लोग स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों का उपयोग करने लगे। लेकिन अब फिर से लकड़ी के बाउल से लेकर स्पैटुला तक, कई सारे बर्तनों का इस्तेमाल हमारे किचन में होने लगा है। चूंकि यह लकड़ी का बर्तन है, इसलिए इसके रखरखाव और साफ-सफाई से जुड़ी बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है।

कई गृहणियों को लकड़ी के बर्तनों की  साफ-सफाई और रखरखाव के विषय में खास जानकारी नहीं होती है। इसलिए उनके लकड़ी के बर्तन और स्टोर वेयर जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको लकड़ी के बर्तनों से जुड़े कुछ जानकारी देने वाले हैं। इसे ध्यान में रखें। इससे आपके बर्तन जल्दी खराब नहीं होंगे।

कड़ाही में स्पैटुला न रखें

wooden utensils for kitchen

बहुत-सी महिलाएं लकड़ी के स्पैटुला को अक्सर कड़ाही में छोड़ देती हैं। इससे चम्मच या स्पैटुला तेज आंच और ताव के चलते धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।

पानी में न रखें

लकड़ी के बर्तनों को सालों-साल सुरक्षित रखने के लिए कभी भी इन्हें ज्यादा देर तक पानी में न रखें। ज्यादा देर तक पानी में लकड़ी के बर्तनों को भिगोकर रखने से ये जल्दी सड़ते हैं और खराब होते हैं।

आग से दूर रखें

wooden utensils storage ideas

यह तो आप सभी को पता होगा कि लकड़ी के बर्तनों (लकड़ी के बर्तनों की सफाई) को सीधे आंच पर नहीं चढ़ाया जाता या आग से दूर रखा जाता है, नहीं तो ये जल जाते हैं। ये जानते हुए भी महिलाएं अक्सर स्पैटुला को या दूसरे लकड़ी के बर्तनों को गैस के बगल में रख देती हैं। लगातार आंच के पास  रहने से ये जल्दी खराब होते हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रिप में जा रहे हैं तो साथ ले जाएं होममेड इंस्टेंट दाल और सांभर पाउडर

लकड़ी के बर्तनों में तेल लगाएं

लकड़ी के स्टोरवेयर और बर्तनों को सालों-साल सुरक्षित रखने के लिए बर्तनों पर  तिल या ऑलिव ऑयल (ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल) जैसे तेल लगाकर रखें। तेल लगाने के अलावा, आप इन्हें वार्निश से भी पेंट कर सकते हैं।

बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट करें

caring for wooden utensils

चूंकि लकड़ी के बर्तनों को बार-बार पानी में धो नहीं सकते, इसलिए आप इसे स्प्रे की मदद से भी साफ कर सकते हैं। सफाई के लिए होममेड स्प्रे भी बना सकते हैं। स्प्रे बनाने के लिए स्प्रे बॉटल में आधा पानी और आधा सिरका डालकर मिक्स करें। इसे लकड़ी के बर्तनों पर छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इसे तौलिए की मदद से पोंछ लें। आपका बर्तन साफ हो गया है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: ज्यादा खट्टा हो गया है दही, तो फेंकने के बजाए ऐसे करें रियूज

दिए गए तरीकों की मदद से आप लकड़ी के बर्तनों को सुरक्षित रख सकते हैं। आपको ये आइडियाज कैसे लगे, हमें कमेंट कर बताएं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा । इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।