ऑलिव ऑयल को इस तरह करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल

खाने के अलावा त्वचा पर भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप हेल्दी स्किन पाना चाहती हैं तो आपको इस तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। अब आप सोच रही होंगी कि ऑलिव ऑयल कैसे आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है और आप किन तरीकों से इसका उपयोग कर सकती हैं? यह सभी जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
क्लींजर की तरह
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1/4 कप शहद
- 1/3 कप दही
क्या करें?
- किसी भी छोटे से बर्तन में सभी चीजों को डालकर मिक्स कर लें।
- अब त्वचा के साफ करने के लिए इस क्लींजर का इस्तेमाल करें।
- चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।
इसे भी पढ़ें:ऑलिव ऑयल का रात में इस्तेमाल करने से चेहरे को मिलते हैं ये फायदे
मॉइश्चराइजर
क्या चाहिए?
- ऑलिव ऑयल
कैसे करें इस्तेमाल?
- रात को सोने से पहले रात को चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं।
- रुई को त्वचा पर लगाएं और फिर हल्के हल्के मसाज करें।
- अगली सुबह उठकर चेहरा धो लें।
- रोजाना त्वचा पर ऑलिव ऑयल लगाने से ड्राई स्किन की समस्या नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए ऑलिव ऑयल से बनाएं फेस पैक, जानें तरीका
मास्क के रूप में
गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स के कारण स्किन समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। यानी चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं। त्वचा पर रिंकल्स न हो, इसके लिए आपको स्किन केयर रूटीन में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 चम्मच नींबू का रस
क्या करें?
- एक बाउल में 2 चम्मचऑलिव ऑयल और एक चमच नींबू का रस डालें।
- अब 1 चम्मचकी मदद से इसे मिक्स कर लें।
- अब इस तेल को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
- कुछ देर मसाज करें और फिर चेहरा धो लें।
मेकअप रिमूवर
क्या चाहिए?
- ऑलिव ऑयल
- रुई
क्या करें?
- रुई को तेल में भिगोएं।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
- हाथों से चेहरे को सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- लीजिए हट गया आपका मेकअप।
- अब अपना चेहरा साफ पानी से वॉश कर लें।
नोट: ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल हर स्किन टाइप पर किया जा सकता है, लेकिन रिस्क न लें। स्किन पर ऑलिव ऑयल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।