यही मौसम होता है जब में किचन से कीड़े-मकोड़े निकालते हैं, खासतौर पर कनखजूरा। यह अक्सर नमी वाली जगह पर पैदा होते हैं, जिसे वे अपने रहने की जगह मानते हैं। अगर आपके घर कोई भी नमी वाली जगह है, तो इसका खास ख्याल रखें। यह किचन में भी पनप सकते हैं और ऐसा होना किसी खतरे से खाली नहीं है। किचन खाना बनाने की एक जगह है, जिसे साफ-सुथरा रखना जरूरी है।
कनखजूरा भले ही हर बार नुकसान न पहुंचाए, लेकिन यह देखने में डरावना होता है। किचन में कनखजूरा सिंक के नीचे या गैस सिलेंडर के पास रेंगते हुए देखे जा सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले ही इन्हें खत्म करने के बारे में सोच सकती हैं। इन्हीं जुगाड़ों में एक है सुई-धागे वाला देसी हैक, जो कनखजूरे को किचन से दूर भगाने के लिए बेहद मददगार है।
हालांकि, यह हैक बहुत पुराना है..मैंने तो अपनी दादी या नानी को कहते सुना था कि बेटा धागा डाल दो, कनखजूरा नहीं आएगा...। ये तरीका आखिर है क्या? इसे कहां और कैसे लगाया जाए कि इसका असर दिखने लगे? आइए इस सभी सवालों के जवाब जानते हैं और कनखजूरा को दूर भगाने के तरीके साझा करते हैं।
यह बहुत ही सस्ता और देसी तरीका है, जिसे आसानी से अपनाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें- दाल के डिब्बे में लग जाते हैं कीड़े? किचन में रखी ये चीजें आएंगी काम...1 दाना भी नहीं होगा खराब
यह विडियो भी देखें
खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, मौसंबी या किन्नू के छिलकों में मौजूद साइट्रिक एसिड और एसेंशियल ऑयल्स से कीड़े बहुत ही दूर भागते हैं। इनकी स्मेल से कनखजूरे को परेशानी होती है और यह उस जगह से दूरी बना लेते हैं। आप सई-धागे की मदद से खट्टे फल की माला तैयार कर सकती हैं।
काले सूती धागे को जमीन या कोनों में फैलाने से कनखजूरे डरने लगते हैं, लेकिन इसमें लहसुन की कलियां डाल दी जाएं तो मामला दोगुना बढ़ जाता है। आप दोनों चीजों को मिलाकर माला तैयार कर सकती हैं।
प्याज और काले धागे का इस्तेमाल करके कनखजूरे को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस एक या दो प्याज की जरूरत होगी।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में मौजूद इस एक पीली चीज से दूर भगाएं कीड़े-मकोड़े
तो इस मानसून अपनाएं दादी-नानी के ये पुराने नुस्खे, जिनकी मदद से कनखजूरे का आतंक कम किया जा सकता है। इसी तरह आप अंडे के छिलके को काले धागे में लगाकर काम को कम कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।